लखनऊ : हरदोई रोड़ पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसा DCM , ड्राइवर की मौत; डेढ़ घंटे के रेस्क्यू के बाद चालक ने तोड़ा दम
लखनऊ के हरदोई रोड पर दुर्गागंज पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम घुस गई, जिससे चालक अरुण यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। डेढ़ घंटे के रेस ...और पढ़ें

HighLights
काकोरी में हरदोई रोड पर डीसीएम ट्रक हादसा।
डीसीएम चालक अरुण यादव की इलाज के दौरान मौत।
रेस्क्यू मशीन खराब होने का वीडियो हुआ वायरल।
संवाद सूत्र, काकोरी। काकोरी के हरदोई रोड स्थित दुर्गागंज पेट्रोल पंप के पास गुरुवार देर रात करीब बारह बजे खराब हालत में सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम घुस गई। हादसे में डीसीएम चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद उसे बाहर निकालकर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया चालक की पहचान अरुण यादव (20) निवासी रामपुर मसीढा रतन, थाना माल के रूप में हुई। सूचना मिलते ही मलिहाबाद और चौक फायर स्टेशन से दमकल कर्मियों को बुलाया गया। पुलिस, फायर सर्विस और स्थानीय लोगों ने गैस कटर व अन्य उपकरणों की मदद से चालक को केबिन से बाहर निकाला, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
राहगीरों ने वीडिया बनाकर किया वायरल
हादसे के दौरान चौक फायर स्टेशन से पहुंची एक दमकल गाड़ी पर लगी रेस्क्यू मशीन के कथित रूप से काम नहीं करने का वीडियो भी सामने आया है। राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। उज्ज्वल सोनी नामक युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री से चौक फायर स्टेशन की रेस्क्यू गाड़ियों और उपकरणों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और डीसीएम को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया है। प्रारंभिक जांच में खराब खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम के टकराने से हादसा होना सामने आया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।परिवार में पिता हीरालाल, मां श्याम कुमारी, तीन भाई और एक बहन है।