विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1.44 लाख का सोना और 1.92 लाख की चांदी... फिर भी लखनऊ में हुई रिकॉर्ड खरीदारी, धनतेरस के दिन 2800 करोड़ का हुआ कारोबार

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:23 PM (IST)

लखनऊ में धनतेरस पर ₹2800 करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार हुआ, जो पिछले कई सालों से अधिक है। सोने-चांदी की ऊंची ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. लखनऊ में धनतेरस पर ₹2800 करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार।

  2. सोने-चांदी की ऊंची कीमतों के बावजूद बंपर खरीदारी हुई।

  3. वाहन, आभूषण, रियल एस्टेट सहित सभी सेक्टरों में उछाल।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। धनतेरस में लोगों ने दिल खोलकर खरीदारी की। पिछले कई सालों का रिकार्ड भी खरीदारी में टूटा। वर्ष 2022 से लेकर वर्ष 2025 में इतनी खरीदारी बाजार में नहीं रही। सभी सेक्टरों में उछाल रहा। वाहन, बर्तन, आभूषण, कपड़ा, फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक शोरूम में ग्राहकों की भीड़ देर रात तक रही।

इसी तरह रजिस्ट्री कार्यालयों में भी फ्लैट, विला, जमीन की रजिस्ट्री होने से कार्यालय खुले रहे। व्यापारियों को उम्मीद नहीं थी कि सोने के दाम (1,44,500 दस ग्राम) पिछले साल की तुलना में 12 हजार से अधिक होने के बाद भी लोग इतनी खरीदारी करेंगे, इसी तरह चांदी भी वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 में (1,92000 प्रतिकिलोग्राम) 21 हजार रुपये प्रतिकिलोग्राम महंगी थी। लखनऊ में देर रात तक करीब 2800 करोड़ का कारोेबार होने का अनुमान है।

धनतेरस का शुभ मुहूर्त शुरू होते ही शुक्रवार को सुबह से ही बाजारों में खूब भीड़ रही। धनतेरस के दिन 782 वाहन बिक गए, देर रात दस बजे तक डिलीवरी शोरूम से देने का सिलसिला चलता रहा। पुराने लखनऊ में जहां 16 लाख रुपये का कुंदन पोलकी का हाल बिक।

वहीं, कार के शौकीन ने एक करोड़ तैंतालिस लाख की बीएमडब्ल्यू खरीदी। चौक सर्राफा एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदिश जैन के मुताबिक 47 किलो सोना बिका। वर्ष 2025 में 42 किलो सोना बिका था। वहीं चांदी 1050 किलो बिकी और वर्ष 2025 में 850 किलो चांदी केवल स्थानीय कारोबारियों ने बेची, इन दोनों धातुओं की कीमत 88 करोड़ से अधिक कीमत रही।

यह भी पढ़ें- 'मतदाता सूची में नाम नहीं तो छिनेगी नागरिकता', आधार-वोटर ID विवाद पर अखिलेश ने सरकार पर बोला तीखा हमला

करीब 122 करोड़ का ब्रांडेड कंपनियों ने कारोबार किया। इस तरह कुल सराफा कारोबार 190 करोड़ रुपये का रहा। धनतेरस में नान ब्रांडेड सोने की बिक्री ने एक बार फिर पुराना रिकार्ड तोड़ा।

बाजार व्यापार विवरण

क्र. सं. क्षेत्र / बाजार व्यापार (करोड़ रु.)
1 सराफा बाजार 200 करोड़
2 बर्तन बाजार 160 करोड़
3 आटोमोबाइल 350 करोड़
4 रियल स्टेट 410 करोड़
5 गारमेंट 300 करोड़
6 मिठाई और ड्राईफ्रूट्स 350 करोड़
7 मोबाइल और अन्य गैजेट्स 230 करोड़
8 इलेक्ट्रानिक्स आइटम 350 करोड़
9 पटाखा 20 करोड़
10 अन्य पूजन सामग्री 120 करोड़
11 फर्नीचर 150 करोड़
12 झालर और डिजाइनर लाइट 130 करोड़
13 दीया, खील और चूरा 30 करोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।