यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Sharma Murder: डॉक्टर ने थाईलैंड में की पत्नी की हत्या, बाथटब में मिली लाश; 7 साल पहले की थी लव मैरिज
लखनऊ की रहने वाली प्रियंका शर्मा का शव थाईलैंड के एक होटल के बाथटब में पाया गया। प्रियंका के घरवालों ने पति आशीष श्रीवास्तव पर हत्या का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

HighLights
- सेवानिवृत्त पीजीआई कर्मी की बेटी की थाईलैंड के होटल में बाथटब में डुबोकर हत्या
- घुमाने के बहाने ले गया था पति, परिवारीजन का आरोप-अक्सर पीटता था
- दो साल पहले पति के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज करा चुकी थी प्रियंका
जागरण संवाददाता, लखनऊ। पीजीआई से रिटायर्ड सत्यनरायण की बेटी प्रियंका का शव थाईलैंड के एक होटल के बाथटब में पाया गया। प्रियंका के घरवालों ने पति आशीष श्रीवास्तव पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति आशीष अक्सर उनकी बेटी को मारता-पीटता था। प्रियंका के पिता ने पीजीआई थाने में आशीष के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
वृंदावन सेक्टर 16 निवासी सत्यनारायण की बेटी प्रियंका और उरई मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव की वर्ष 2017 में लव मैरिज हुई थी। आरोप है कि शादी के चार साल बाद उनके एक बेटा हुआ था। पुत्र के जन्म लेने के बाद से ही आशीष जरा-जरा सी बात पर प्रियंका को पीटने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि मजबूर होकर सितंबर 2022 में प्रियंका को अपने पति के खिलाफ एफआईआर तक करानी पड़ी।
दोनों के बीच कराया गया था समझौता
विवाद में कहीं बेटी का घर न टूट जाए इसके चलते उसी साल अक्टूबर में दोनों के बीच समझौता कराया गया। इसके बाद फिर से आशीष और प्रियंका एक साथ रहने लगे। हालांकि, इसके बावजूद दोनों में पहले जैसी बात नहीं रही और लड़ाई झगड़े होते रहे।
सत्यनारायण के मुताबिक, अक्टूबर 2024 में उनकी पत्नी के देहांत के बाद अक्सर प्रियंका मायके में आकर रहती थी। इस दौरान जब भी आशीष अपने बेटे से मिलने आता तब दोनों के बीच झगड़े होते थे।
प्रियंका की हत्या का आरोप
सत्यनरायण का आरोप है कि साजिश के तहत चार जनवरी को आशीष उसे थाईलैंड ले गया और फिर आठ जनवरी को सुबह करीब तीन बजे फोन करके बताया कि प्रियंका की मौत बाथटब में डूबने से हो गई है। उनका यह भी कहना है कि छह जनवरी को प्रियंका ने फोन कर बताया था कि आशीष ने उस दिन उसे जूस में कुछ मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गई और काफी देर तक पड़ी रही। मुझे कतई भनक नहीं थी कि आशीष इस हद तक जा सकता है।
खबरें और भी
.jpg)
सत्यनरायण का कहना है कि भला बाथटब में कोई कैसे डूब सकता है? दो बजे वह क्यों नहाने जाएगी? जरूर आशीष ने मेरी बेटी की हत्या की है। सत्यनरायण का कहना है कि हत्या करने के बाद अगले ही दिन यानी नौ जनवरी को आशीष ने अपने घरवालों को भी थाईलैंड बुला लिया था। अब आशीष के घर वाले लखनऊ लौट आए हैं।