Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग के खाते से उड़ाए 65 लाख, ठगी के लिए बदमाशों ने ऐसे बिछाया जाल

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 05:15 PM (IST)

    लखनऊ में एक बुजुर्ग को शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने 65 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने व्हाट्सएप पर संपर्क कर खुद को स् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से ठगी।

    2. व्हाट्सएप पर संपर्क कर 65 लाख रुपये ठगे गए।

    3. डीमैट अकाउंट में करोड़ों का मुनाफा दिखाकर जालसाजी की।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर कई गुना मुनाफे का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने बुजुर्ग से 65 लाख रुपये ठग लिए। जालसाज ने वाट्सएप पर संपर्क कर खुद को स्टाक ब्रोकर्स कंपनी का कर्मी बताया। कंपनी को सेबी से रजिस्टर्ड बताकर ग्रुप पर जोड़ लिया। निवेश पर डीमैट अकाउंट में करोड़ों का मुनाफा दिखाकर जालसाज ने विड्राल के नाम पर ठगी की। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

    इंदिरानगर निवासी नरेंद्र कुमार राव ने बताया कि कुछ समय पहले वाट्सएप पर शेयर ट्रेडिंग का मैसेज आया। संपर्क करने पर जालसाजों ने खुद को रुद्रा शेयर्स स्टाक ब्रोकर्स लिमिटेड का कर्मी बनकर ट्रेडिंग, आइपीओ निवेश व ब्लाक ट्रेडिंग में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया।

    रजिस्ट्रेशन होते ही कंपनी को सेबी में रजिस्टर्ड बताया

    स्टाक ब्रोकर कंपनी के प्रोफेसर सुनील बंसल का वाट्सएप पर शेयर मार्केट से संबंधित लेक्चरर रोज चलता था। कंपनी की रिलेशनशिप मैनेजर युविका ने उन्हें भी ग्रुप पर जोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि रजिस्ट्रेशन होते ही कंपनी को सेबी में रजिस्टर्ड बताया गया।

    उसके बाद डीमैट अकाउंट खोलकर निवेश कराया गया। पीड़ित ने बताया कि कई बार में 20.43 लाख रुपये निवेश करने पर अकाउंट में मुनाफा करोड़ों का दिखाया गया। पीड़ित ने विड्राल का प्रयास किया तो सर्विस चार्ज, टीडीएस समेत तमाम मदों के नाम पर और कुल 65 लाख रुपये लिए गए। उसके बाद भी और रुपये की मांग की गयी।

    इंकार पर जालसाजों ने उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया। काल करने पर नंबर बंद मिले। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित बुजुर्ग ने एडीसीपी क्राइम किरन यादव से मुलाकात कर शिकायत की। पीड़ित नरेंद्र ने पुलिस को कई मोबाइल नंबर, बैंक खाते व यूपीआई आइडी की जानकारी सौंपी।इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

    खबरें और भी