विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में त्योहारी सीजन में घटतौली पर सख्ती, 5 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Published: Fri, 30 Oct 2026 02:01 PM (IST)

त्योहारी सीजन में ग्राहकों को घटतौली और अधिक कीमत वसूली से बचाने के लिए बांट-माप विभाग ने विशेष अभियान चलाया ...और पढ़ें

तस्वीर- फाइल।

तस्वीर- फाइल।

HighLights

  1. बांट-माप विभाग का त्योहारी सीजन में विशेष अभियान शुरू।

  2. अभियान 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक दो चरणों में।

  3. मिठाई, एलपीजी, सराफा, एमआरपी उल्लंघन की होगी जांच।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। त्योहारी सीजन में ग्राहकों को घटतौली और अधिक कीमत वसूली से बचाने के लिए बांट-माप विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले चरण में 31 अक्टूबर तक जांच की जाएगी, जबकि दूसरा चरण दो से पांच नवंबर तक चलेगा।

इस दौरान मिठाई और उपहार पैक की दुकानों से लेकर सराफा की दुकानों की निगरानी की जाएगी। अभियान के तहत मिठाई की दुकानों पर डिब्बे समेत मिठाइयों की तौल की जांच होगी। साथ ही एलपीजी सिलिंडरों में गैस की वास्तविक मात्रा की भी जांच की जाएगी।

खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग में निर्धारित वजन के अनुपालन की जांच के लिए खाद्य तेल, घी, आटा, मैदा और सूजी के पैकेट भी जांच के दायरे में रहेंगे। वहीं, सराफा बाजार में इलेक्ट्रानिक तराजू की सटीकता और उनकी सील की जांच की जाएगी।

इसके अलावा पेंट के डिब्बों पर अंकित मात्रा और कीमत का भी सत्यापन किया जाएगा। विभाग की नजर उन दुकानदारों पर भी रहेगी, जो वस्तुओं पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से ज्यादा कीमत वसूलते हैं।

यह भी पढ़ें- राशन में घटतौली की तो जाना पड़ेगा जेल, LPG की कालाबाजारी करने वालों की भी यही सजा आठ विशेष टीमें करेंगी छापेमारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।