Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ अग्निकांड: सीएम योगी ने LDA वीसी को किया तलब, अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की मांगी पूरी रिपोर्ट

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 01:49 PM (IST)

    अलीगंज कोचिंग अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध निर्माणों पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष को ...और पढ़ें

    सीएम योगी ने LDA वीसी को किया तलब।

    सीएम योगी ने LDA वीसी को किया तलब।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। अलीगंज कोचिंग अग्निकांड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। सीएम योगी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की कार्रवाई रिपोर्ट के साथ उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को आज शाम पांच बजे तलब किया है।

    मुख्यमंत्री ने 1 जनवरी से लेकर अब तक शहर के सभी सात जोनों में जारी किए गए सील नोटिसों की कुल संख्या, उन पर जमीनी स्तर पर हुए अमल और ध्वस्तीकरण (बुलडोजर एक्शन) की पूरी डिटेल मांगी है।

    बता दें कि सोमवार को अलीगंज के एक कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग ने 15 मासूम छात्रों की जान ले ली। अवैध इमारत में कोचिंग के साथ-साथ एक पेट शॉप, क्लीनिक और एनिमेशन सेंटर भी संचालित हो रहा था।

    इस दर्दनाक हादसे की चपेट में आने से दुकान में मौजूद कई बेजुबान पालतू जानवर भी जिंदा जल गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ही मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। एक्शन में आई एसआईटी की टीम ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई पूरी कर ली है।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में बरेली प्रशासन, BDA उपाध्यक्ष की अगुवाई में व्यावसायिक भवनों की हुई जांच