लखनऊ : मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए घर में घुसकर की फायरिंग, मकान में तोड़फोड़; FIR दर्ज
लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र में एक पुराने मुकदमे को वापस लेने के दबाव में आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और फायरिंग की। पीड़ित विश्वजीत सिंह की ...और पढ़ें

HighLights
पुराना मुकदमा वापस लेने का बनाया दबाव।
आरोपियों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़।
जान से मारने की नीयत से की फायरिंग।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। बीबीडी थाना क्षेत्र में पुराने मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपितों ने घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज किया। जान से मारने की नियत से फायरिंग की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।
जगपालखेड़ा, विज्ञानखंड-4 निवासी विश्वजीत सिंह के मुताबिक उन्होंने 13 जुलाई को बीबीडी थाने में एक मामला दर्ज कराया था। उसे वापस लेने का दबाव बनाने के लिए इन्द्रमणि पांडेय, अभिषेक, विनोद शुक्ला, सुधीर और राजेश लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 16 जुलाई की रात करीब नौ बजे सभी आरोपित कथित रूप से असलहा और बांका लेकर उनके घर पहुंचे।
गेट तोड़ने का का किया प्रयास
उन्होंने गेट पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए गेट तोड़ने का प्रयास किया। इससे परिवार के लोग डरकर घर के अंदर कमरे में छिप गए। तहरीर में कहा गया है कि इसके बाद आरोपित गेट फांदकर घर के भीतर घुस आए और दूसरे दरवाजे को तोड़ने का प्रयास करते हुए जान से मारने की धमकी देते रहे। दरवाजा नहीं टूटने पर आरोपित बाहर निकले और हवाई फायरिंग की।
जाते समय उन्होंने दोबारा लौटकर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने अपने परिचितों को सूचना दी और पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।