Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में खाने पीने के विवाद को लेकर दोस्त ने कनपटी पर पटरे से वार कर की हत्या, आरोपी ह‍िरासत में 

    Updated: Tue, 12 May 2026 05:29 PM (IST)

    लखनऊ के महाराजा अग्रसेन पार्क में खाने-पीने के विवाद में एक दोस्त ने दूसरे की लकड़ी के पटरे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिंटू को हिरासत में ल ...और पढ़ें

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. महाराजा अग्रसेन पार्क में खाने-पीने पर विवाद हुआ।

    2. दोस्त ने लकड़ी के पटरे से पीटकर हत्या की।

    3. आरोपी पिंटू को पुलिस ने हिरासत में लिया।

    संवाद सूत्र, लखनऊ। बाजारखाला के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में मंगलवार दोपहर दो युवक पार्क में गए और खाने पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने साथी की लकड़ी के पटरे से पीटकर हत्या कर दी और मौके से भाग निकला। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई और आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    मोतीझील संजयनगर निवासी दयाराम गौतम का 40 वर्षीय बेटा विजय गौतम गद्दा रजाई की भराई का काम करता था। परिजनों के मुताबिक विजय सुबह 10 बजे काम के लिए घर से निकला था। आज दोपहर विजय गौतम अपने दोस्त बाजारखाला मोतीझील निवासी पिंटू के साथ तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में गए थे और पार्क में पड़ी बेंच पर बैठे थे जहाॅ खाने पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

    विवाद इतना बढ़ गया कि पिंटू ने लकड़ी के पटरे से विजय गौतम की कनपटी पर ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर हत्या कर दी और मौके से भाग निकला, लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहॅुची पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसमें दोनों एक साथ एक दूसरे पर हाथ रखकर हंसी ठिठोली करते हुए पार्क में अंदर गए और बाद में पिंटू एक पटरा लेकर पार्क से निकलते हुए नजर आया है।

    वहीं, पुलिस ने आरोपित पिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। वहीं घटनास्थल पर पड़ी बेंच पर टिफिन व बेंच के नीच सौ व बीस की नोट भी पड़ी हुई थी। मृतक विजय के परिवार में बहन निशा, मां रामकली, भाई अंकित, भांजी प्राची रहती है। पिता दयाराम कई साल पहले गुमशुदा हो गए थे। वहीं मौके पर पहुंचे डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने घटनास्थल का जायजा लिया और जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की बात कही।

    खबरें और भी