जन भवन में गरबा महोत्सव की धूम: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की शिरकत
लखनऊ के जन भवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की उपस्थिति में गरबा महोत्सव आयोजित ...और पढ़ें
-1791921724388_m.webp)
HighLights
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद उपस्थित रहे।
जन भवन, लखनऊ में नौ दिवसीय गरबा महोत्सव आयोजित।
भारतीय संस्कृति और युवा पीढ़ी को जोड़ने का उद्देश्य।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की उपस्थिति में मंगलवार को जन भवन में गरबा महोत्सव आयोजित किया गया। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती की गई।
इसके बाद श्रद्धालुओं ने गरबा नृत्य की प्रस्तुतियों के माध्यम से नवरात्र के उल्लास को जीवंत किया। महोत्सव में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी और भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह समेत अन्य गणमान्य अतिथि शामिल हुए।
यह भी पढ़ें- यूपी में घर खरीदने वालों की हुई मौज, RERA ने 8 जिलों के लिए 1226 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। जन भवन में नौ दिवसीय गरबा महोत्सव 11 से 19 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के साथ युवा पीढ़ी को देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना है।
