लखनऊ में शनिवार दोपहर 3 बजे से इन इलाकों में वाहनों की होगी नो एंट्री, घर से निकलने से पहले देख लें डायवर्जन प्लान
लखनऊ के हजरतगंज इलाके में 'आक्रोश मशाल यात्रा' के कारण शनिवार दोपहर तीन बजे से बड़े और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
हजरतगंज में दोपहर 3 बजे से नो एंट्री।
आक्रोश मशाल यात्रा के कारण यातायात प्रतिबंध।
बड़े और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश वर्जित।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। आक्रोश मशाल यात्रा को लेकर शनिवार को हजरतगंज इलाके में दोपहर तीन बजे से बड़े और कमर्शियल वाहनों की नो एंट्री रहेगी। कार्यक्रम समाप्ति तक डायवर्जन लागू रहेगा।
इसे लेकर यातायात विभाग की तरफ से डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर आपात सेवाओं में लगे वाहनों को राहत दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर लोग यातायात पुलिस की हेल्पलाइन 9454405155 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह रहेगी व्यवस्था
- लाल बत्ती चौराहे की ओर से 1090 चौराहा, समतामूलक चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा, सुभाष चौराहा, चौक की ओर जाने वाला सामान्य यातायात बंदरियाबाग चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर प्रतिबंधित रहेगा।
यह यातायात लालबत्ती चौराहा से कटाईपुल चौराहा, जी-20 चौराहा (शहीदपथ), कमता तिराहा होकर अथवा कैंट होते हुए कुंवर जगदीश चौराहा, केकेसी तिराहा, बर्लिंगटन चौराहा, अशोकलाट कैसरबाग चौराहा की ओर से होकर जा सकेगा।
डीएसओ चौराहा, रायल होटल चौराहा की ओर से सुभाष चौराहा, सिकन्दरबाग चौराहा, महानगर, गोमतीनगर की तरफ जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज विधानसभा मार्ग की ओर प्रतिबंधित रहेगा बल्कि यह यातायात लालबत्ती चौराहा से कटाईपुल चौराहा, जी-20 चौराहा (शहीदपथ), कमता तिराहा होकर अथवा कैण्ट होते हुए कुंवर जगदीश चौराहा, केकेसी तिराहा, बर्लिंगटन चौराहा, अशोकलाट कैसरबाग चौराहा की ओर से होकर जा सकेगा।
- पार्क रोड की ओर से चारबाग, कैसरबाग, लालबत्ती की ओर जाने वाला सामान्य यातायात डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात पार्क रोड से दैनिक जागरण चौराहा, सिकन्दरबाग चौराहा, चिरैयाझील चौराहा, सुभाष चौराहा की ओर से होकर जा सकेगा।
- गोमतीनगर की ओर से कैण्ट, चारबाग, आलमबाग, चौक की ओर जाने वाला सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा, सिसेंडी तिराहा की ओर प्रतिबंधित रहेगा, यह यातायात समतामूलक चौराहा से ग्रीन कॉरिडोर होकर डालीगंज चौराहा होते हुए अथवा गोल्फ क्लब चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होकर जा सकेगा।
- सिकन्दरबाग चौराहा की ओर से चारबाग, चौक, कैसरबाग की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज, विधानसभा की ओर प्रतिबंधित रहेगा, यह यातायात सुशीला स्मृतिका ग्रीन कारिडोर चौराहा होकर ग्रीन कॉरिडोर, डालीगंज चौराहा, सीडीआरआई तिराहा होते हुए कैसरबाग, चारबाग, चौक को जा सकेंगी।
- परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहा की ओर से गोमतीनगर, कैंट, अर्जुनगंज बाजार एवं तेलीबाग, आलमबाग, कानपुर रोड की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर प्रतिबंधित रहेगा, यह यातायात सुभाष चौराहा से ग्रीन कॉरिडोर अथवा चिरैयाझील, बैकुण्ठ धाम होकर अथवा अल्का तिराहा से डनलप तिराहा, सहारागंज तिराहा, सिकन्दरबाग चौराहा से समतामूलक चौराहा अथवा अशोक लाट चौराहा, बर्लिंग्टन चौराहा, केकेसी तिराहा होकर जा सकेगा।
- तेलीबाग, बंगला बाजार से गोमतीनगर, महानगर की ओर जाने वाला सामान्य यातायात डीएसओ चौराहा, हजतरगंज की ओर प्रतिबंधित रहेगा, बल्कि यह यातायात बन्दरियाबाग चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा, समतामूलक चौराहा होकर जा सकेगा।
खबरें और भी
- लालबाग चौराहा से महानगर, गोमतीनगर, कैंट की ओर जाने वाला सामान्य यातायात कैपिटल तिराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेगा बल्कि यह यातायात मेफेयर तिराहा, सुभाष चौराहा, अल्का तिराहा, डनलप तिराहा, सिकन्दरबाग चौराहा, ग्रीन कॉरिडोर (सुशीला स्मुतिका चौराहा) होकर जा सकेगा।
- चारबाग से महानगर, गोमतीनगर की ओर जाने वाला सामान्य यातायात बर्लिंग्टन चौराहा से बांये अशोक लाट चौराहा होते हुए सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु (ग्रीन कॉरिडोर) होकर जा सकेगा।
- रोडवेज, सिटी बसें जिन्हे संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहा, महानगर की तरफ से चारबाग, कैसरबाग की ओर जाना है वह सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर प्रतिबंधित रहेंगी, बल्कि यह बसें सुशीला स्मृतिका ग्रीन कॉरिडोर चौराहा होकर ग्रीन कॉरिडोर, डालीगंज चौराहा, सीडीआरआई तिराहा होते हुए कैसरबाग, चारबाग को जा सकेंगी।
- रोडवेज, सिटी बसें जिन्हे केकेसी तिराहा, चारबाग की ओर से गोमतीनगर, महानगर की ओर जाना है वह हुसैनगंज चौराहा, रायल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर प्रतिबंधित रहेंगी, बल्कि यह बसें लोको चौराहा, कैंट, कटाईपुल चौराहा होकर गोमतीनगर एवं सुशांत गोल्फ सिटी की ओर जा सकेंगी तथा बर्लिंगटन चौराहा, अशोकलाट चौराहा, सुभाष चौराहा से डालीगंज पुल ग्रीन कॉरिडोर होकर महानगर, सीतापुर को वाहन जाएंगे।
- रोडवेज, सिटी बसें जिन्हे गोमतीनगर की तरफ से चारबाग, कैसरबाग, चौक की ओर जाना है। वह सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर प्रतिबंधित रहेंगी, बल्कि यह बसें समतामूलक चौराहा, ग्रीन कॉरिडोर से डालीगंज चौराहा, सीडीआरआई तिराहा होते हुए कैसरबाग, चारबाग, चौक को जा सकेंगी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में 10 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा एक और अंडरपास, पीएम टेक्सटाइल पार्क को करेगा कनेक्ट