विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, मुंबई भागने की फिराक में था हत्यारोपी

Published: Tue, 10 Mar 2026 05:06 PM (IST)

निगोहां के शेखन खेड़ा गांव में पत्नी राजेश्वरी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी पति राजेश रावत को गिरफ्तार ...और पढ़ें

सांकेत‍िक तस्‍वीर।

सांकेत‍िक तस्‍वीर।

HighLights

  1. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार।

  2. घरेलू विवाद, शराब और जमीन बेचने पर झगड़ा।

  3. आरोपी मुंबई भागने की फिराक में था।

संवाद सूत्र, निगोहां। निगोहां के शेखन खेड़ा गांव में घरेलू विवाद में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को उसके पैतृक गांव नगराम के अकरहदू से ग्रामीणों की मदद से पकड़ा गया।

ध्यान रहे कि, रविवार रात मजदूर राजेश रावत ने अपनी पत्नी राजेश्वरी (46) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। घटना के समय उनके पांचों बच्चे गांव में एक निमंत्रण कार्यक्रम में गए हुए थे। वापस लौटने पर मां का शव देख बच्चों में कोहराम मच गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

वही, मंगलवार को आरोपी के पैतृक गांव में देखे जाने की सूचना पर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची निगोहां व नगराम पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पीने और जमीन बेचने को लेकर अक्सर पत्नी से विवाद होता था।

घटना वाले दिन भी नशे में घर पहुंचने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मुंबई भागने की फिराक में था।थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- योगी कैबिनेट में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर, खतौनी जांच के बाद ही होगी रजिस्ट्री, परिवहन विभाग के लिए बड़ा फैसला