विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में करवा चौथ पर पति ने पत्नी को सरप्राइज गिफ्ट में दिया 285 ग्राम का सोने का करवा, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Published: Wed, 28 Oct 2026 02:29 PM (IST)

करवा चौथ पर लखनऊ में एक पति ने अपनी पत्नी को 285.700 ग्राम सोने का करवा सरप्राइज गिफ्ट किया, जिसकी कीमत 44 लाख 30 हजार रुपये थी।

पत्नी को करवा चौथ में सरप्राइज गिफ्ट देने के लिए एक ग्राहक ने 44 लाख ₹30000 में खरीदा सोने का करवा

पत्नी को करवा चौथ में सरप्राइज गिफ्ट देने के लिए एक ग्राहक ने 44 लाख ₹30000 में खरीदा सोने का करवा

HighLights

  1. पति ने पत्नी को 285 ग्राम सोने का करवा दिया।

  2. लखनऊ सराफा बाजार में करवा चौथ पर खूब बिक्री हुई।

  3. चांदी के करवों और आभूषणों की भी रही भारी मांग।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। करवा चौथ में पत्नी को सरप्राइज गिफ्ट देने के लिए पति ने राजधानी के एक प्रतिष्ठित शोरूम से सोने का 285.700 ग्राम का करवा खरीदकर दिया। 44 लाख तीस हजार रुपये के इस करवा की डिजाइन पहले पति ने पसंद की और फिर ऑर्डर देकर इसे बनवाया। इसकी भनक पत्नी को नहीं लगने दी।

करवा के एक दिन पूर्व पति ने जब पत्नी को यह उपहार दिया तो पत्नी की खुशी का ठिकाना नहीं था। हालांकि पति ने इसकी कीमत जब बताई तो पत्नी शोरूम में खुशी से पति के लिपट गई। ऐसे ही कई उपहार सराफा बाजार में करवा से एक दिन पहले खूब बिके।

वहीं इस बार चांदी के दाम बढ़ने से एक किलो दो सौ ग्राम चांदी का करवा बिका। इसकी बाजार में कीमत तीन लाख एक हजार रुपये रही। चौक सराफा बाजार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदिश जैन ने बताया कि चांदी का करवा उनकी ही प्रतिष्ठान से बिका है। इसके अलावा सौ ग्राम से आधा किलो के भी कई करवा चांदी के बिके हैं।

28 अक्टूबर को चांदी की कीमत दो लाख दो हजार रुपये प्रतिकिलोग्राम रही। वहीं सोना 144,800 रुपये प्रतिदस ग्राम में बिका। ब्रांडेड शोरूम से भी चांदी व सोने के छोटे करवा की डिमांड रही लेकिन यह पचास से सौ ग्राम के बीच रहे। आदिश ने बताया कि वर्ष 2025 में चांदी 1.27 लाख रुपये प्रतिकिलोग्राम थी, उस समय ढाई किलो चांदी का करवा 5.16 लाख में बिका था।

करवा की पूर्व संध्या पर सराफा बाजार गुलजार रहा। इसके अलावा चांदी व सोने के आभूषण भी बुधवार को खूब बिका। अधिकांश ग्राहक डिजाइन व ऑर्डर पहले ही देकर जा चुके थे, वह डिलीवरी लेने आए थे, कुछ ग्राहक दोपहर 12 बजे प्रतिष्ठान खुलते ही पहुंच गए।

सोने व चांदी की दुकानें ग्राहकों के स्वागत में फूलों से सजाई

सोने व चांदी के कारोबारियों ने ग्राहकों के स्वागत के लिए अपने प्रतिष्ठानों को फूलों से सजा रखा है। यही नहीं ग्राहकों के लिए अपने प्रतिष्ठान में जहां मेहंदी कैम्प व कई आयोजन कर रहे हैं। वहीं 25 हजार या उससे अधिक की खरीदारी करने पर निश्चित उपहार भी दे रहे हैं।

गोमती नगर के पत्रकारपुरम, आलमबाग बाजार, चौक, तेलीबाग, भूतनाथ मार्केट, महानगर, कपूरथला, अमीनाबाद सहित सभी बाजार ग्राहकों के लिए सज गए हैं। चौक सर्राफा बाजार एसोसिएशन के महामंत्री विनोद महेश्वरी कहते हैं कि बाजार बाजार गुलजार है।

करवा के बाद धनतेरस की बुकिंग तेजी पर

सराफा बाजार में सोने की घटती कीमतों के कारण कई ग्राहक, जिनके यहां नवंबर व दिसंबर में शादियां हैं, वह बुकिंग भी करवा रहे हैं। कोई ज्वेलर्स सोने की बुकिंग पर निश्चित उपहार दे रहा है तो कोई जितना सोना खरीदों उतनी चांदी मुफ्त दे रहा है। ब्रांडेड शोरूम संचालक 25 से 50 प्रतिशत धनराशि लेकर सोने की बुकिंग धनतेरस के लिए कर रहे हैं तो छोटे दुकानदार 75 प्रतिशत राशि लेकर धनतेरस की बुकिंग कर रहे हैं।

मिट्टी के करवा की भी खूब रही डिमांड, बिकी पूजा सामग्री

करवा चौथ बाजार पूरी तरह से सज गया है। बुधवार सुबह 11 बजे से ही बाजार में ग्राहकों की चहल पहल दिखनी शुरू हो गई। यहां मिट्टी के करवा तो तीन दिन पहले तक सौ रुपये में मिल रहे थे, वह डेढ़ सौ रुपये तक पहुंच गए।

वहीं खील, चूड़ा के साथ ही पूजन सामग्री खरीदने वालों की बाजारों में खूब भीड़ रही। कपूरथला बाजार, डंडहिया, पत्रकारपुरम, भूतनाथ बाजार, आलमबाग व तेलीबाग जैसे बाजारों में गुरुवार को भी शाम तक बाजार इसी तरह सजी रहेगी।

यह भी पढ़ें- करवाचौथ पर नई दुल्हनों की पहली पसंद बनी 'रश्मिका मंदाना' साड़ी, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।