विधानमंडल का मानसून सत्र कल से, लखनऊ में सोमवार से लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन; घर से निकलने से पहले चेक करें बदला हुआ रूट
उत्तर प्रदेश विधान मंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है, जिसके चलते लखनऊ में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह यातायात डायवर्जन सत्र ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से लखनऊ में शुरू हो रहा है।
यातायात पुलिस ने मानसून सत्र के लिए व्यवस्था में बदलाव किया।
एंबुलेंस, स्कूली वाहनों को प्रतिबंधित मार्ग पर छूट मिलेगी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान मंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने मानसून सत्र के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने बताया कि मानसून सत्र समाप्त होने तक जारी रहेगा।
इस दौरान वैकल्पिक मार्ग के आभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर -9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
इन मार्गों पर रहेगी रोक
- बंदरियाबाग चौराहा से राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर रोक रहेगी।
- डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर रोक रहेगी।
- रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर रोक रहेगी।
- संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगी।
- केकेसी तिराहा से चारबाग की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगी।
- गोमतीनगर से रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नही जा सकेंगे।
- सिकन्दरबाग चौराहा से हजरतगंज/विधानसभा की ओर से हजरतगंज चौराहा की तरफ रोक रहेगी।
- परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहा से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर वाहन नही जा सकेगा।
- डीएसओ चौराहा से सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ जाने पर रोक रहेगी।
यहां से जाएं
-लालबत्ती चौराहा, कैण्ट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर जा सकेंगे।- पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर जा सकेंगे।
- कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैण्ट होकर जा सकेंगे।
- बैकुण्ठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए जा सकेंगी।
- लोको चौराहा, कैण्ट या बर्लिग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर जा सकेंगी।
- बैकुण्ठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुये तथा 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए जा सकेंगी।
- सिकन्दरबाग चौराहे से वाईएमसीए चौराहा, बालू अड्डा, गॉधी सेतू (1090) चौराहा या चिरैयाझील होते हुए जा सकेंगे।
- कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, गॉधी सेतु (1090) चौराहा होते हुये गोल्फ क्लब चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होकर जा सकेंगे।
-हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहा से बर्लिग्टन चौराहा, कैण्ट होकर जा सकेंगे।