यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather Update: प्रदेशभर में कल से बढ़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया हीटवेव की चेतावनी
लखनऊ और प्रदेश के अन्य भागों में मानसून से पहले हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग ...और पढ़ें

HighLights
- लखनऊ में बारिश से गर्मी से राहत मिली
- गुरुवार तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा
- अगले तीन दिनों में तापमान बढ़ेगा
जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Heat Wave Update Today: राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में मानसून से पहले हुई छिटपुट बारिश ने भीषण गर्मी से काफी राहत दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, तेज हवा और हल्की से मध्यम बरसात का यह सिलसिला गुरुवार तक जारी रहेगा। इसके बाद गर्म पछुआ हवा तपिश बढ़ाएगी। इसकी वजह से शनिवार से अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि के आसार हैं।
प्रदेश भर के जिलों के मौसम की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
(1).png)
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा संग कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।
पूर्वांचल के कई जिलों में गुरुवार के हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। शुक्रवार से मौसम में फिर बदलाव होगा। अगले तीन-चार दिनों तक दिन का पारा कई हिस्सों में 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान कुछ जगहों पर लू और हीटवेव की भी चेतावनी जारी की गई है।
