CSR फंड से रुपये दिलाने का झांसा देकर NGO संचालक से 1.31 करोड़ की ठगी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
एनजीओ संचालक ब्रजेश तिवारी को जालसाजों ने सीएसआर फंड दिलाने का झांसा देकर 1.31 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर, कोर्ट के आदेश पर गोम ...और पढ़ें

HighLights
एनजीओ संचालक से 1.31 करोड़ रुपये की ठगी
सीएसआर फंड दिलाने का झांसा देकर जालसाजी
कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों पर मुकदमा
एनजीओ संचालक ने कोर्ट के आदेश पर गोमती नगर थाने में चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
जागरण संवाददाता, लखनऊ। जालसाजों ने सीएसआर (कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड से रुपये दिलाने का झांसा देकर एनजीओ के बैंक खाते से 1.31 करोड़ रुपये पार कर दिए। शिकायत पर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर दिशा मानव कल्याण एवं उत्थान समिति के सचिव ब्रजेश तिवारी ने गोमती नगर थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गोमती नगर के विशाल खंड निवासी ब्रजेश तिवारी ने बताया कि 12-13 सितंबर को जौनपुर के बदलापुर निवासी अमरीष मिश्रा का फोन आया। उन्होंने कहा कि वह सीएसआर फंड से करोड़ों रुपये दिला सकते हैं। बात आगे बढ़ी तो अमरीष 14 सितंबर को कार से बुद्धेश्वर चौराहे पर मो. मास के साथ पहुंचे।
बातचीत में डीपी यादव से भी मुलाकात कराई। बातों में लेकर उन्होंने ऊंची पहुंच का हवाला दिया। रकम दिलाने के एवज में 10 प्रतिशत शुल्क भी मांगी। झांसे में आकर ब्रजेश ने उन्हें संस्था के खातों की जानकारी, चेकबुक, पासबुक और अन्य जानकारी ले ली।
जालसाजों ने कुछ दिन तक एक होटल में रुक कर काम कराने की बात कही। इसके बाद कई बैंकों में खाते खोले गए। पंजीकरण करने के लिए उन्होंने मोबाइल और सिम कार्ड भी खरीदे। इसके बाद आरोपित अलग-अलग होटल में रुके रहे। 15 से 19 सितंबर के बीच जालसाजों ने संस्था के खाते से 1.31 करोड़ रुपये निकाल लिए।
खबरें और भी
ठगी की जानकारी होने पर ब्रजेश ने पुलिस से शिकायत की। सुनवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट के आदेश पर जौनपुर के बदलापुर निवासी अमरीष मिश्रा, डीपी यादव, मो. मास और राज पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मामले में बैंक के दस्तावेज और अन्य जानकारी मांगी गई है।