Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ की ग्राम पंचायतों में 10.85 लाख वोटर, मतदाताओं को मिला 9 अंकों का यूनिक ID नंबर

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 06:29 AM (IST)

    लखनऊ में ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची जारी कर दी गई है, जिसमें कुल 10.85 लाख वोटर हैं। इस बार सभी मतदाताओं को विधानसभा और लोकसभा की तरह नौ अंकों का य ...और पढ़ें

    जिले की ग्राम पंचायतों में 10.85 लाख वोटर। AI जेनरेटेड फोटो

    जिले की ग्राम पंचायतों में 10.85 लाख वोटर। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. लखनऊ ग्राम पंचायतों में कुल 10.85 लाख वोटर।

    2. सभी मतदाताओं को मिला नौ अंकों का यूनिक आईडी नंबर।

    3. मोहनलालगंज क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाता दर्ज।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। पंचायत चुनाव की तिथि अभी भले ही घोषित नहीं हुई है लेकिन मतदाता सूची तैयार है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने बुधवार को ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची जारी कर दी। लखनऊ में कुल वाेटर 1085180 हो गए हैं। पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार अब तक 30 हजार वोटर बढ़े हैं। करीब 25 हजार मतदाता ऐसे हटाए गए हैं जिनका सत्यापन नहीं हो पाया।

    इस बार मतदाता सूची की खास बात है कि विधानसभा और लोकसभा की तरह ही ग्राम पंचायतों के मतदाता भी नौ डिजिट का यूनिक आईडी नंबर है जिसके आधार पर अब उसकी पहचान होगी। लंबे समय से इस बात की मांग की जा रही थी की पंचायतों के मतदाताओं के पास भी एक नंबर हो जिसके आधार पर उनकी पहचान की जा सके।

    लखनऊ में प्रकाशित सूची में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी नजर आ रही है। 5.60 लाख पुरुष मतदाताओं के मुकाबले सवा पांच लाख महिला वोटर हैं। सबसे अधिक मतदाता मोहनलालगंज क्षेत्र में हैं। दूसरे नंबर पर बख्शी का तालाब है। जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 639 है।

    चिनहट सदर में 11, चिनहट बीकेटी में 11, बीकेटी में 114, माल में 75, मलिहाबाद में 83, काकोरी सदर में 39, काकोरी सरोजनीनगर में 14, सरोजनीनगर में 65, मोहनलालगंज में 130, गोसाईगंज में 97 हैं। 19 अगस्त 2025 को त्रिस्तरीय चुनावों को लेकर पुनरीक्षण शुरू किया था।

    खबरें और भी

    गौरतलब है कि पंचायतों का कार्यकाल मई में ही पूरा हो गया है और सरकार ने मौजूदा प्रधानों को ही प्रशासक बना दिया है। कहा जा रहा है कि अगले वर्ष प्रस्तावित चुनाव को देखते ही ग्राम पंचायतों के चुनाव की तिथि घोषित करेगी।

    • कुल मतदाता-1085180
    • पुरुष-560084
    • महिला- 525096

     क्षेत्रवार जनसंख्या (कुल, पुरुष, महिला)

    क्षेत्र कुल पुरुष महिला
    चिनहट सदर 20,774 10,540 10,184
    चिनहट बीकेटी 18,058 9,288 8,770
    बीकेटी 1,79,164 92,724 86,440
    माल 1,47,132 76,168 70,964
    मलिहाबाद 1,50,904 78,126 72,778
    काकोरी सदर 72,234 37,432 34,802
    काकोरी-ग्रामीण 29,484 15,054 14,430
    सरोजनीनगर नगर 1,23,476 63,208 60,268
    मोहनलालगंज 1,80,639 93,675 86,964
    गोसाईगंज 1,63,365 83,869 79,469
    कुल 10,85,180 5,60,084 5,25,096