लखनऊ में तड़तड़ाईं पुलिस की गोलियां, तीन दिन में दो युवतियों से मोबाइल लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
लखनऊ में रायबरेली रोड पर पीजीआई पुलिस और पल्सर सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगेस्टर अर्जुन रावत के पैर में गोली लगी औ ...और पढ़ें

मौके पर जुटे पुलिस अधिकारी। फोटो- वीडियो ग्रैब
HighLights
लखनऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।
गैंगेस्टर अर्जुन रावत के पैर में गोली लगी, गिरफ्तार।
तीन दिन में दो युवतियों से मोबाइल लूटे थे।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। रायबरेली रोड स्थित वृंदावन सेक्टर-14 में रविवार देर रात पीजीआइ पुलिस और पल्सर सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगेस्टर अर्जुन रावत के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश ने ही तीन दिन में दो युवतियों से लूट की थी।
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश अर्जुन रावत आशियाना क्षेत्र के किला मोहम्मदी का निवासी है। उसके खिलाफ अपहरण, लूट और चोरी के कई मुकदमे आशियाना व आलमबाग थानों में दर्ज हैं।
वह गैंगेस्टर एक्ट में जेल भी जा चुका है। शुक्रवार को अर्जुन ने अपने साथी आदी के साथ मिलकर सेनानी विहार स्थित एक कार शोरूम के पास महिला प्रीति से झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया था। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए थे। सीसी फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में भीषण सड़क हादसा: आउटर रिंग रोड पर कार ट्रक से टकराई, पांच घायल
रविवार रात इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह और एसीपी कैंट अभय प्रताप मल्ल की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान नहर के पास संदिग्ध बाइक सवार दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश भागने लगे और पीछा करने पर पेड़ की ओट लेकर फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में अर्जुन के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपित के पास से तमंचा, लूटा गया मोबाइल और बाइक बरामद की गई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि फरार साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।