लखनऊ : आरटीई एडमिशन में आनाकानी कर रहे प्राइवेट स्कूलों को चेतावनी, बैठक में नहीं आए प्रबंधक
लखनऊ के निजी स्कूल आरटीई के तहत गरीब बच्चों को प्रवेश देने में लगातार उदासीनता दिखा रहे हैं। बीएसए ने सोमवार तक प्रवेश न लेने पर कार्रवाई और पांच लाख ...और पढ़ें

HighLights
निजी स्कूल आरटीई प्रवेश में उदासीनता दिखा रहे हैं।
बीएसए ने गैर-हाजिर प्रबंधकों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
सोमवार तक प्रवेश न होने पर पांच लाख का जुर्माना।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत गरीब बच्चों को प्रवेश देने में निजी विद्यालयों की उदासीनता लगातार बनी हुई है। हालात यह हैं कि नोटिस पर नोटिस जारी होने के बावजूद कई स्कूल प्रशासन नियमों का पालन करने को तैयार नहीं हैं।
इस लापरवाही से अभिभावकों को कार्यालयों और विद्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने शिकायत करने वाले 12 अभिभावकों और संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों को बुलाया था।
बीएसए ने बताया कि छह प्रबंधक ही आए थे, बाकी को चेतावनी दी गई है। सोमवार तक प्रवेश नहीं लेते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। राजधानी में निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत करीब 12 हजार बच्चों के दाखिले हो चुके हैं। इससे पहले 44 विद्यालयों को चेतावनी दी गई थी। प्रवेश न लेने पर पांच लाख का जुर्माने का प्राविधान है।