विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावाली पर यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, लखनऊ से दिल्ली के लिए बढ़ेगी स्पेशल ट्रेनों की संख्या

Published: Tue, 08 Sep 2026 04:47 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2026 05:02 PM (IST)

दीपावली पर लखनऊ आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ और वेटिंग को देखते हुए रेलवे वापसी के लिए तैयारी कर ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. दीपावली पर लखनऊ आने वाली ट्रेनें पूरी तरह फुल।

  2. रेलवे लखनऊ से दिल्ली के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।

  3. वेटिंग लिस्ट की निगरानी के लिए एक टीम गठित की गई।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। दीपावली पर लखनऊ आने वाली ट्रेनों की सभी श्रेणियों में रिग्रेट की स्थिति को देखते हुए रेलवे ने यहां से वापसी की तैयारियां भी तेज कर दी हैं। रेलवे दीपावली बाद लखनऊ से वापसी के लिए दिल्ली के लिए दो और स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है।

इसका प्रस्ताव रेलवे एडवांस रिजर्वेशन की स्थिति को देखकर रेलवे बोर्ड को भेजेगा। साथ ही नियमित और स्पेशल ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट की निगरानी के लिए एक टीम गठित कर दी गई है।

आठ नवंबर को दीपावली मनाने घर आने वाले लोगों ने टिकटों की बुकिंग 60 दिन ही करा ली है। रविवार को पांच और सोमवार सुबह आठ बजे छह नवंबर की ट्रेनों की एसी और नानएसी श्रेणियों की कंफर्म सीटें बुक हो गईं।

लंबी वेटिंग लिस्ट से परेशान यात्रियों ने सात नवंबर के लिए मंगलवार को प्रयास किया। इसके चलते आनंद विहार से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की एसी चेयरकार की वेटिंग 277 और शताब्दी एक्सप्रेस की वेटिंग 261 तक हो गई।

एसी एक्सप्रेस की एसी थर्ड की वेटिंग 130 से अधिक

तेजस एक्सप्रेस, एसी एक्सप्रेस की एसी थर्ड की वेटिंग 130 से अधिक हो गई। लखनऊ मेल की सभी श्रेणी में स्थिति रिग्रेट हो गई। रेलवे ने इस बार पहले से ही फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग शुरू की थी।

यह ट्रेनें भी फुल हो गई हैं। रेलवे को अंदेशा है जितनी अधिक मांग इस बार दिल्ली व अन्य शहरों से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में है, उतनी ही मारामारी लखनऊ से वापसी के लिए भी होगी।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट में 69 साल पुराने बरुआ नदी सेतु की जगह 14.73 करोड़ से बनेगा नया पुल, 90 मीटर होगी लंबाई

ऐसे में लखनऊ से दिल्ली के लिए ही कम से कम यहां से आरंभ होने वाली दो स्पेशल ट्रेनों की जरूरत होगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन के परिचालन से जुड़े अधिकारियों ने मंगलवार को बैठक की। बैठक में वापसी के लिए 10 से 12 नवंबर तक की ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट की निगरानी करने और उसकी रिपोर्ट तैयार कर स्पेशल ट्रेनों की डिमांड भेजने के निर्देश दिए गए हैँ।