Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL सीजन 19 में अपना जलवा दिखाएंगे लखनऊ के जीशान, नमन और विप्रज, 28 मार्च से होगा टूर्नामेंट का आगाज

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 01:20 PM (IST)

    आईपीएल के आगामी सत्र में लखनऊ के तीन युवा खिलाड़ी- नमन तिवारी, विप्रज निगम और जीशान अंसारी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। नमन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 करोड़ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल का 19वें संस्करण शुरू होने में अब 10 दिन शेष हैं। सभी फ्रेंचाइजी ने तैयारी शुरू कर दी है। पिछले साल लखनऊ से दो खिलाड़ी विप्रज निगम और जीशान अंसारी ने लीग में पदार्पण किया था। इस बार एक नाम और जुड़ गया है।

    आगामी सत्र में शहर के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नमन तिवारी भी आईपीएल का हिस्सा होंगे। नमन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक करोड़ में टीम में शामिल किया। यूपी टी-20 लीग में 19 विकेट लेने के बाद उन पर भरोसा बढ़ा है, जबकि पिछले साल विप्रज ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू किया और पहले सीजन में उन्होंने कुल 13 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 11 विकेट हासिल किए और एक मैच में तेज 39 रन (15 गेंद) की पारी भी खेली।

    दिल्ली कैपिटल्स के लिए उनका योगदान एक युवा आलराउंडर के रूप में है। इसी तरह जीशान का भी पदार्पण शानदार रहा। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहले मैच में 42 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया। हालांकि, उन्हें सिर्फ तीन मैच में ही मौके मिले।

    विजय हजारे में चमके जीशान व विप्रज

    लेग स्पिनर जीशान अंसारी ने आईपीएल में शुरुआत करने से पहले घरेलू टूर्नामेंट यूपी टी-20 लीग में शानदार गेंदबाजी की और 12 मैचों में सर्वाधिक 24 विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा था। प्रदर्शन की बदौलत उन्हें हैदराबाद ने 2025 की नीलामी में 40 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

    खबरें और भी

    दिल्ली के खिलाफ डेब्यू मैच में उन्होंने चार ओवर में 42 रन जरूर खर्च किए थे, लेकिन शीर्ष तीन विकेट हासिल कर अपने चयन को सही साबित किया था। इस साल विजय हजारे ट्राफी में जीशान ने कमाल का प्रदर्शन किया और आठ मैचों में सबसे अधिक 21 विकेट हासिल किए।

    उनके साथ विप्रज निगम ने भी इतने ही मैचों में 15 विकेट झटके थे। विप्रज पिछले साल यूपी लीग में 12 मैचों में 20 विकेट लेने में सफल रहे। वर्तमान में फार्म को देखते हुए आइपीएल के आगामी सत्र में इन दोनों खिलाड़ियों को शुरुआत में ही मौका मिलना तय माना जा रहा है।

    जहीर के नक्शे कदम पर नमन

    पिछले साल आईपीएल नीलामी में कई अनकैप्ड खिलाड़ियों खूब पैसे बरसे, जिसमें प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा और आकिब नबी जैसे क्रिकेटरों ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी, लेकिन इनमें से ही एक नमन तिवारी भी हैं, जिन पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने भरोसा दिखाया।

    सिर्फ 30 लाख के बेस प्राइस वाले नमन के लिए लखनऊ ने एक करोड़ की बोली लगाई। वह सिर्फ 21 साल के हैं और लगातार 140 से 145 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज गेंदबाजी करने की काबिलियत रखते हैं, जो भारतीय क्रिकेट में अभी भी कम ही नजर आती है।

    नमन 2024 में भारत की अंडर-19 विश्व कप फाइनल टीम का हिस्सा थे और टूर्नामेंट में देश के लिए सबसे अधिक 12 विकेट झटके थे। नमन को पिछले साल यूपी टी-20 लीग में मौका मिला और उन्होंने नोएडा के लिए 16 की बेहतरीन औसत के साथ 19 विकेट हासिल कर खूब सुर्खियां बटोरी।

    दो सीजन से नमन एलएसजी के लिए नेट बालर की भूमिका निभा रहे थे, जहां जहीर पिछले सीजन में टीम के मेंटर थे। जहीर ने नमन को इनस्विंग की कला सिखाई, जिससे उनकी गेंदबाजी में जबर्दस्त सुधार आया। नमन को टीम शुरुआती मैचों में डेब्यू करा सकती है।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले विराट कोहली के दोस्‍त ने अभिषेक शर्मा को दी खास सलाह, मान ली तो मचा देंगे तबाही