Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    असलहा और कारतूसों की तस्करी में अंतरराज्यीय गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने कसा शिकंजा

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 04:11 AM (IST)

    यूपी एसटीएफ ने लखनऊ में असलहों और कारतूसों की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. यूपी एसटीएफ ने अंतरराज्यीय असलहा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया।

    2. लखनऊ से चार आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद।

    3. गिरोह रंगदारी और आपराधिक गतिविधियों के लिए असलहे सप्लाई करता था।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी में असलहों और कारतूसों की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के राजफाश का दावा करते हुए यूपी एसटीएफ ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि पूर्व में पुलिस मुठभेड़ में घायल हो चुका एक बदमाश जेल से बाहर आने के बाद असलहा तस्करी के कारोबार में उतर गया था।

    अपने साथियों के साथ मिलकर रंगदारी, भूमि कब्जे और आपराधिक गतिविधियों के लिए हथियारों की सप्लाई करता था। एएसपी एसटीएफ अमित कुमार नागर ने बताया कि गुरुवार को इंदिरानगर निवासी संदेश प्रताप सिंह उर्फ राज, चिनहट निवासी विवेक प्रजापति, नितिन कुंडी और प्रिंस गुप्ता उर्फ सल्लू भाई को गिरफ्तार किया।

    आरोपितों के कब्जे से दो आटोमेटिक पिस्टल (.32 बोर), चार मैगजीन, 50 कारतूस, सात खोखे, एक कार, पांच मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई।