Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शारदा नहर में दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, तबलीगी जमात में शामिल होने आया था किशोर

    Updated: Sun, 03 May 2026 07:41 PM (IST)

    रहीमाबाद में दोस्तों के साथ शारदा नहर में नहाने गए 15 वर्षीय किशोर अशाज अहमद की डूबने से मौत हो गई। परिवार ने इसे हादसा बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. किशोर शारदा नहर में नहाते समय तेज बहाव में डूबा।

    2. वह रहीमाबाद में तबलीगी जमात में शामिल होने आया था।

    3. परिवार ने पोस्टमार्टम से इनकार किया, इसे हादसा बताया।

    जागरण टीम, लखनऊ। रहीमाबाद में दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया एक किशोर तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसका शव बाहर निकाला। परिवारजन ने बताया कि तबलीगी जमात में शामिल होने के लिए आया था। हालांकि इसे हादसा बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और सिपुर्द-ए-खाक कर दिया।

    सआदतगंज के अंबरगंज निवासी 15 वर्षीय अशाज अहमद अपने दोस्तों शोएब, अरमान, इस्माइल, अजमत, मोहम्मद अखलाक, मोहम्मद आसीम और अमन के साथ रहीमाबाद के तिरगवां गांव स्थित बिलाली मस्जिद में तबलीगी जमात में शामिल होने आया था। रविवार सुबह सभी साथी टहलने के बहाने मस्जिद से निकले और करीब पांच किलोमीटर दूर लखनऊ-उन्नाव सीमा पर स्थित औरास क्षेत्र के शोभा खेड़ा गांव के पास शारदा नहर में नहाने पहुंच गए।

    तेज था पानी का बहाव

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नहर के झाल के पास पानी का बहाव काफी तेज था। नहाते समय अशाज अचानक गहरे पानी में चला गया और बहने लगा। साथी शोएब व इस्माइल ने उसे बचाने की कोशिश करते हुए हाथ पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज होने के कारण उसका हाथ छूट गया और वह देखते ही देखते डूब गया।

    घटना से साथियों में अफरातफरी मच गई और तत्काल पुलिस व परिवारजन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही औरास थाना पुलिस व रहीमाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई।

    50 मीटर दूर मिला किशोर का शव

    करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नहर से लगभग 50 मीटर दूर किशोर का शव बरामद कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरातफरी मच गई। इंस्पेक्टर औरास संजीव कुशवाहा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला तेज बहाव में डूबने का सामने आया है।

    खबरें और भी

    परिवारजन ने लिखित में दिया है कि यह एक हादसा है और वे किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई या पोस्टमार्टम नहीं चाहते। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को परिवारजन को सिपुर्द कर दिया। शव को अंबरगंज ले जाकर सिपुर्दे-ए-खाक कर दिया।