विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ को बड़ी सौगात, वृंदावन कॉलोनी में बनेगा रामायण थीम पार्क; कुकरैल नदी किनारे लगेगी लक्ष्मण जी की भव्य प्रतिमा

Published: Thu, 22 Oct 2026 06:35 AM (IST)

लखनऊ में जल्द ही रामायण थीम पार्क और भगवान लक्ष्मण की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वृंदावन कॉलोनी और कुकरैल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. वृंदावन कॉलोनी में बनेगा रामायण थीम पार्क।

  2. कुकरैल नदी किनारे लगेगी भगवान लक्ष्मण की भव्य प्रतिमा।

  3. अनुपयोगी सामग्री से बनेंगे रामायण के पात्र और प्रसंग।

अजय श्रीवास्तव, लखनऊ। एक तरफ पार्क में रामायण से जुड़े प्रसंग दिखाई देंगे तो दूसरी तरफ कुकरैल नदी के किनारे भगवान लक्ष्मण जी की भव्य प्रतिमा श्रद्धा का केंद्र बनेगी। इसी के बगल में रामानुज पार्क आकर्षण का केंद्र होगा। लक्ष्मण जी के नाम से प्रसिद्ध लखनपुरी (लखनऊ) ये स्थल जहां श्रद्धा का केंद्र होंगे तो दूसरी तरफ यहां आकर लोग मनोरंजन भी कर सकेंगे।

हरियाली से घिरी इन जगहों पर जहां पर पर्यावरण का आनंद ले सकेंगे तो कैफे टेरिया में भी बैठ सकेंगे। नगर निगम ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली है। रामायण थीम पर बनने वाले पार्क के लिए रायबरेली रोड वृंदावन कालोनी में जगह को चिह्नित किया गया है?

यह जमीन ग्राम उतरेटिया में खसरा नंबर 222 में दर्ज है और आवास विकास परिषद की है। इसलिए नगर आयुक्त ने आवास विकास परिषद के आयुक्त को जमीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है। यहां पर रामायण से जुड़े सभी पात्रों को अनुपयोगी सामग्री ( वेस्ट टू मैटेरियल) से तैयार किया जाएगा।

कंपनी को दी गई जिम्मेदारी

एक तरफ रामायण थीम पर पार्क बनेगा तो दूसरी तरफ भगवान श्रीराम और लक्ष्मण जी से जुड़ी कई जानकारियां भी मिलेंगी। इस पार्क में घूमने आएंगे तो रामायण से जुड़े सभी पात्र आपको माडल के रूप में दिखाई देंगे। पंचवटी से लेकर लंका दहन का भी दृश्य दिखाई देगा। इसकी डिजाइन तैयार करने के लिए एक कंपनी को जिम्मेदारी भी दी गई है।

इसी तरीके से कुकरैल नदी के तट पर रामानुज पार्क का निर्माण किया जाएगा। जहां चारों तरफ हरियाली होगी और यहां बैठने की व्यवस्था के साथ ही कैफेटेरिया भी बनाया जाएगा। रामानुज पार्क का बोर्ड भी लगा दिया गया। इसी जगह पर कुछ दूरी पर नगर निगम शक्ति वन भी तैयार कर रहा है, जहां भगवान लक्ष्मण जी की भव्य प्रतिमा को लगाया जाना है, जिससे दूर से ही उसका नजारा लिया गया जा सके। यह जगह इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां सौमित्र वन के साथ ही उर्मिला वाटिका भी बनाई गई है।

दैनिक जागरण के अभियान पर खाली कराई गई थी बस्ती

कुकरैल नदी के किनारे बसी अकबरनगर अवैध बस्ती को दैनिक जागरण के 2023 में अभियान के बाद ही खाली कराया गया था। अवैध कब्जेदारों को कोर्ट से भी राहत नहीं मिली थी। इसी अकबरनगर की जमीन पर को अवैध कब्जे से खाली कराने के साथ ही वहां पर सौमित्र वन बनाया गया था।

यह भी पढ़ें- दीपोत्सव में इस बार फसाड लाइट से जगमग होगा रामलला का धाम, हैवल्स ने संभाली कमान

रामायण थीम पर पार्क बनाने के लिए आवास विकास परिषद से उतरेटिया में जमीन मांगी गई, जो दो एकड़ होगी। यहां पर वेस्ट टू मैटेरियल से रामायण से जुड़े प्रसंगों के माडल तैयार किए जाएंगे। नगर निगम कुकरैल नदी के किनारे रामानुज पार्क बना रहा है। साथ ही कुकरैल नदी के तट पर तैयार हो रहे शक्ति वन में भगवान श्री लक्ष्मण की भव्य प्रतिमा भी लगाई जानी है। -गौरव कुमार, नगर आयुक्त्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।