विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में सीएम योगी के नियुक्ति पत्र बांटने के कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्तों में बदलाव

Published: Thu, 05 Nov 2026 07:00 PM (IST)

मुख्यमंत्री द्वारा उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के कारण लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

यह व्यवस्था रिजर्व पुलिस लाइन्स और आइटी चौराहे के आसपास सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी, जिसमें कई मार्गों पर बदलाव किया गया है।

यह व्यवस्था रिजर्व पुलिस लाइन्स और आइटी चौराहे के आसपास सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी, जिसमें कई मार्गों पर बदलाव किया गया है।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री द्वारा उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम।

  2. लखनऊ में आइटी चौराहे के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन।

  3. सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। रिजर्व पुलिस लाइन्स में शुक्रवार को मुख्यमंत्री द्वारा उप्र पुलिस में उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि कार्यक्रम के चलते सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान ट्रैफिक समस्या आने से ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह रहेगी व्यवस्था

निशातगंज से आइटी चौराहे की तरफ वाहन इन्दिरा ओवरब्रिज ढाल (अतिथि इन होटल) तिराहे से सीधे नहीं जा सकेगा, बल्कि तिराहे से बांये न्यू हैदराबाद निशातगंज (पुलिस लाइन के पीछे) से एनसीसी कार्यालय, बंधा रोड होकर जा सकेंगे।

छन्नी लाल चौराहे से सेंट्रल बैंक तिराहे से आने वाले वाहन सेंट्रल बैंक तिराहा से पुलिस लाइन अस्पताल गेट नं-5, आइटी चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि सेन्ट्रल बैंक तिराहे से बाये इन्दिरा ओवरब्रिज ढाल (अतिथि इन होटल) तिराहे से सीधे निशातगंज या दाहिने न्यू हैदराबाद निशातगंज (पुलिस लाइन के पीछे) से एनसीसी कार्यालय, बन्धा रोड होकर जा सकेंगे

अयोध्या रोड, जीटीआइ से आने वाले कामर्शियल (रोडवेज/सिटी बसें) वाहन बादशाहनगर चौराहे से निशातगंज, आइटी चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि बादशाहनगर चौराहे से ओवरब्रिज होते हुए पेपर मिल तिराहा, सुशीला स्मृति वाटिका से होते हुए जा सकेंगे।

सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु या डालीगंज पुल से आने वाला यातायात आइटी चौराहे से पुलिस लाइन गेट नं-5 अयोध्या रोड, निशातगंज की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि आइटी चौराहे से सीधे या बांये निराला नगर विवेकानंद ओवरब्रिज, कपूरथला, छन्नीलाल चौराहा होकर जा सकेंगे।

निरालानगर चौराहा नं-4 से निरालानगर मोड़/आइटी चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात निरालानगर चौराहा नं-4 से दाहिने डालीगंज होते हुये जा सकेंगे।

डालीगंज से आने वाले वाहन आइटी चौराहा से आइटी मेट्रो स्टेशन की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात आइटी चौराहा से बांये निरालानगर व कपूरथला होते हुये जा सकेंगे।

नो पार्किंग जोन: समय छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक आइटी चौराहा से रिजर्व पुलिस लाइन (अस्पताल) गेट न0-5 अयोध्या रोड के मध्य किसी भी प्रकार का वाहन नहीं चलेगा और न ही पार्क होने दिया जायेगा एवं मजार तिराहा से हनुमान सेतु सड़क के दोनो तरफ कोई भी वाहन पार्क नही होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।