रेल यात्री ध्यान दें! लखनऊ स्टेशन पर दो दिन नहीं आएंगी कई ट्रेनें, घर से निकलने से पहले चेक कर लें लिस्ट
लखनऊ स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार व पांच पर शेड गिरने के कारण रेलवे रविवार और सोमवार को पावर ब्लॉक लेगा। इस वजह से लखनऊ आने वाली कई ट्रेनें वैकल्पिक ...और पढ़ें

आज और कल लखनऊ स्टेशन नहीं आएंगी कई ट्रेनें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, लखनऊ। शुक्रवार सुबह लखनऊ स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार व पांच पर शेड गिरने के कारण रेलवे रविवार और सोमवार को पावर ब्लाक लेगा। इस कारण लखनऊ स्टेशन आने वाली कई ट्रेनें वैकल्पिक रूट से चलेंगी।
15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया के रास्ते चलेगी। ट्रेन का ठहराव आलमनगर एवं उतरेटिया स्टेशनों पर रहेगा। इसी तरह 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस भी इसी रूट से, 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस रविवार को उतरेटिया एवं आलमनगर और 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस भी लखनऊ न आकर उतरेटिया एवं आलमनगर स्टेशनों पर रुकेगी।
15119 बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस रविवार और सोमवार को उतरेटिया एवं आलमनगर स्टेशनों होकर जाएगी। 12571 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग होकर जाएगी। 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस एक जून को परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-कानपुर होकर, 31 मई व एक जून को 12555 गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस बादशाहनगर एवं ऐशबाग होकर, 15025 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 31 मई को बादशाहनगर एवं ऐशबाग होकर, 22412 आनन्द विहार टर्मिनस-नाहरलगुन एक्सप्रेस 31 मई को ऐशबाग एवं बादशाहनगर के रास्ते चलेगी।
इसी तरह 19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस 31 मई को ऐशबाग एवं बादशाहनगर होकर, 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस 31 मई व एक जून को परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर -शाहजहांपुर के रास्ते, 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 31 मई को परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर जं.-शाहजहांपुर के रास्ते चलेगी।
इन ट्रेनों का बदलेगा रूट
रेलवे इंजीनियरिंग ब्लाक के कारण छह जून को 07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल को परिवर्तित मार्ग वर्धा-बडनेरा-चंदौर बाजार-नरखेड़-इटारसी के रास्ते चलाएगा। इसी तरह गोरखपुर से 31 मई से सात जून तक चलने वाली 07076 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल इसी रास्ते चलेगी।