लखनऊ विश्वविद्यालय के 22 छात्रों का BEL में हुआ सिलेक्शन, 5.52 लाख तक का मिला पैकेज
लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के 22 छात्रों का चयन भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), गाजियाबाद में ट्रेनी इंजीनियर के पद पर हुआ है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
लखनऊ विश्वविद्यालय के 22 छात्रों का बीईएल में चयन।
ट्रेनी इंजीनियर पद पर 5.52 लाख रुपये तक का पैकेज।
कैंपस रिक्रूटमेंट प्रक्रिया से हुआ विद्यार्थियों का चयन।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के 22 विद्यार्थियों का चयन रक्षा मंत्रालय के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (बीईएल), गाजियाबाद में हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को ट्रेनी इंजीनियर के पद पर नियुक्ति मिलेगी। उन्हें अधिकतम 5.52 लाख रुपये सालाना का पैकेज दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर के प्लेसमेंट सेल के वाइस चेयरमैन डा. हिमांशु पांडेय ने बताया कि बीईएल की ओर से आयोजित कैंपस रिक्रूटमेंट प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के आधार पर 2026 बैच के विद्यार्थियों का चयन किया गया है। निर्धारित अवधि पूरी करने और बेहतर कार्य प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों को आगे प्रोजेक्ट इंजीनियर के रूप में काम करने का अवसर भी मिल सकता है।
चयनित विद्यार्थियों में बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के अभिनंदन मौर्य, अंकित यादव, अवनीश यादव, खुशी जायसवाल, ऋषभ तिवारी, सुप्रिया यादव, सुरभि सागर और विवेक कुमार शामिल हैं। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से अनुराग पटेल, दीपक यादव और प्रियांशु का चयन हुआ है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ-आगरा ही नहीं, एटा मेडिकल कालेज तक फैलीं मतांतरण की जड़ें; STF की जांच में कई डॉक्टरों के नाम
इसी तरह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से आदित्य वर्मा, अस्मित पटेल, पुष्पेंद्र कुमार चौधरी और तन्मय सिंह, इलेक्ट्रानिक्स व कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग से कृष्णा यादव, रत्नेश त्रिपाठी, शिवानी रावत और उज्ज्वल गुप्ता चयनित हुए हैं।
सिविल इंजीनियरिंग से ऋषभ सिंह और उत्कर्ष दुबे तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग से उदित पासवान ने सफलता हासिल की है।