Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ईंधन संकट के बीच 5 जून से बंद होगी बैंकॉक की डायरेक्‍ट फ्लाइट, लखनऊ एयरपोर्ट पर लगातार कम हो रही विमानों की संख्या

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 07:54 PM (GMT+05:30)

    ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के कारण वैश्विक ईंधन संकट से लखनऊ से बैंकाक की सीधी विमान सेवा 5 जून से बंद हो रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. ईंधन संकट के कारण लखनऊ-बैंकाक सीधी उड़ान बंद।

    2. वैश्विक युद्ध से विमानन क्षेत्र में गहराया संकट।

    3. लखनऊ एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही में कमी।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। ईरान-इजरायल व अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण पेट्रोल को लेकर छाए वैश्विक संकट का असर विमान सेक्टर पर पड़ने लगा है। कई एयरलाइन ने अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में कमी कर दी है। इसका असर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी पड़ा है। छुट्टी मनाने के लिए बैंकाक जाने वाले यात्रियों के लिए संकट खड़ा हो गया है। लखनऊ से बैंकाक की थाई एयर की सीधी विमान सेवा गुरुवार से बंद हो रही है। ऐसा ईंधन संकट के कारण हो रहा है।

    पिछले दिनों ही लखनऊ से मलेशिया के क्वालालंपुर जाने वाली एयर एशिया की सीधी विमान सेवा को बंद कर दिया गया है। अब पांच जून से बैंकाक से लखनऊ आने वाली सीधी विमान सेवा एफडी-146 को बंद किया जाएगा। यह विमान रात 8:25 बजे बैँकाक से उड़ान भरकर रात 10:51 बजे लखनऊ पहुंचता है।

    इसी तरह लखनऊ से एफडी-147 रात 11:05 बजे उड़ान भरकर सुबह 3:38 बजे बैंकाक पहुंचता है। इस विमान से सबसे अधिक हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी कर उसे लखनऊ भेजा जाता है। इमिग्रेशन और कस्टम की टीमों ने मिलकर छह माह में 53 करोड़ रुपये की कीमत का गांजा इसी विमान से करियर सहित पकड़ा है।

    120 से घटकर 100 पहुंची विमान सेवा

    चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सालाना 17 प्रतिशत की दर से यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि पिछले एक साल में विमान सेक्टर में गिरावट दर्ज की जा रही है।

    पिछले साल जून माह में जहां प्रतिदिन 110 घरेलू और 10 से 14 के बीच इंटरनेशनल विमानों की आवाजाही होती थी, वह संख्या अब घटकर 98 से 100 के करीब पहुंच गई है। श्रीनगर की सीधी विमान सेवा आपरेशन सिंदूर के बाद अब तक शुरू नहीं हुई है। दिल्ली, मुंबई जैसे सेक्टर की विमान सेवाएं भी कम हुई हैँ। इसके पीछे पिछले एक साल के दौरान किराए में वृद्धि को भी माना जा रहा है।

     

    खबरें और भी