Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ- कानपुर एक्सप्रेसवे आज से आम जनता के लिए शुरू, सिर्फ 45 मिनट में तय होगा सफर

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 09:31 AM (IST)

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने सोमवार को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। मंगलवार से ये एक्सप्रेसवे आम जनता के लिए खुल गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता लखनऊ। जिसका इंतजार था, वह क्षण सोमवार शाम को आ गया, जब
    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लखनऊ- कानपुर एक्सप्रेसवे का शुभारंभ किया। मंगलवार यानी कि आज से कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहन फर्राटा भरेंगे।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 4850 करोड़ की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया गया।

    सरोजनी नगर स्थित कैप्टन मनोज पांडेय सैनिक स्कूल में उद्घघाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने हरदोई–लखनऊ 32 किमी के चौड़ीकरण होने के फायदे भी बताए।

    यही नहीं उन्होंने इंजीनियरिंग कालेज चौराहे पर बन रहे फ्लाईओवर से जाम से छुटकारा पाने की बात कही गई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि शहीद पथ के ऊपर एलिवेटेड रोड बनेगी और एलीवेटेड रोड के ऊपर मेट्रो चलेगी।

    _Lucknow-Kanpur-Expressway-(1)-1783962258510_v

    उन्होंने बताया कि यह पूरा प्रस्ताव सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) भेजा गया था। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हरी झंडी दे दी है। इसके अलावा लखनऊ से सीतापुर को छह लेन और किसान पथ के किनारे सर्विस रोड भी बनेगी।

    लखनऊ के आसपास लगेगी इंडस्ट्री

    आने वाले कुछ महीनों में लखनऊ के आसपास कई इंडस्ट्री और लगने जा रही है। इससे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था बेहतर होने के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

    मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि लखनऊ के शहीद पथ पर 23 किलोमीटर लंबे विश्वस्तरीय मल्टी-लेयर कारिडोर का निर्माण किया जाएगा। योजना के अंतर्गत के दो फ्लाईओवर, मेट्रो और मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) को एकीकृत किया जाएगा।

    ucknow-Kanpur-Expressway-Inaugurated-(6)-1783962211585

    गडकरी ने कहा कि दो वर्षों में यूपी में पांच लाख करोड़ रुपये की लागत से कई परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा। प्रदेश में लगभग 1.23 लाख करोड़ रुपये की लागत से आठ ग्रीन एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। 42 सौ करोड़ की लागत से बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की खूबियां बताईं और 22 मिनट में उन्नाव से लखनऊ के बीच सफर को लेकर भी एक्सप्रेसवे की प्रशंसा की।

    फोरलेन होने से जाम से मिलेगी निजात

    541 करोड़ की लागत से बने हरदोई–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन से जाम से निजात मिल सकेगी। साथ ही यूपी में चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ कार्यों को लेकर प्रगति रिपोर्ट भी बताई। नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग 1.23 लाख करोड़ रुपये की लागत से आठ ग्रीन एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा।

    खबरें और भी

    ganga-expressway-1783962307201

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के बारे में कहा उनके शब्दकोश में न शब्द नहीं है, क्योंकि अब यूपी में नार्थ साउथ कारिडोर की कनेक्टिविटी पर काम होने जा रहा है। इसके अलावा पचास से साठ हजार के नए राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य कार्य होंगे।

    पांच लाख आबादी वाले शहरों से बाईपास निकलेगा और यूपी के हर जिले को फोर लेन से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने 29 अप्रैल 2026 को गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण और 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट के लोकार्पण की भी चर्चा की।

    109 करोड़ की लागत से बन रहा है इंजीनियरिंग कालेज फ्लाईओवर

    इंजीनियरिंग कालेज चौराहे (एनएच-24ए) पर लगभग एक किलोमीटर लंबे फोर-लेन फ्लाईओवर का भी शिलान्यास किया गया। 109 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर बन जाने से इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं ला कालेज सहित पांच लाख आबादी को सुविधा मिलेगी और जाम से छुटकारा मिल जाएगा।

    इसके साथ ही सीतापुर रोड, अयोध्या रोड, जानकीपुरम, अलीगंज, कुर्सी रोड, विकास नगर, टेढ़ी पुलिया एवं खुर्रम नगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

    _Lucknow-Kanpur-Expressway-1783960210036_v

    देश के विकास की मजबूत नींव जल, ऊर्जा, परिवहन और संचार पर आधारित

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि किसी भी देश के विकास की मजबूत नींव उसके इन्फ्रास्ट्रक्चर, जल, ऊर्जा, परिवहन और संचार पर आधारित होती है। उन्होंने कहा कि सड़कों की कनेक्टिविटी से व्यापार, उद्योग और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलती है।

    निवेश में वृद्धि के साथ लोगों को रोजगार मिलता है। गडकरी ने कहा कि लगभग 1,750 करोड़ रुपये की लागत से आनंदनगर–महाराजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का निर्माण किया जाएगा। परियोजना के पूरा होने से श्रावस्ती आने वाले बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए लुंबिनी (नेपाल) तक की यात्रा सुविधाजनक होगी। साथ ही भारत-नेपाल के बीच सड़क संपर्क मजबूत होगा।

    यह भी पढ़ें- 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर! 63 किमी लंबे एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, इन 4 जिलों की तरक्की को मिली रफ्तार