Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lunar Eclipse 2022: तीन टेलिस्कोप से देखा जा सकेगा चंद्रगहण, लखनऊ के पंचवटी घाट पर जानकारी देंगे एस्ट्रोनामर्स

    By Vrinda SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 02:57 PM (IST)

    Lunar Eclipse 2022 चंद्र ग्रहण के दौरान होने वाली खगोलीय घटनाओं को न केवल देखा जा सकता है बल्कि उसके बारे में जानकारी भी हासिल की जा सकती है। जानकारी ...और पढ़ें

    Lunar Eclipse 2022: तीन टेलिस्कोप से देख सकेंगे चंद्रगहण.
    Lunar Eclipse 2022: तीन टेलिस्कोप से देख सकेंगे चंद्रगहण.

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। Lunar Eclipse 2022: खगोलीय घटनाओं का महत्व विज्ञान की दुनिया में काफी अधिक होता है। इस वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण मंगलवार को पड़ रहा है। लखनऊ में आंशिक चंद्रग्रहण के रूप में खगोलीय घटना देखी जा सकती है। आम लोगों को चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना के बारे में जानकारी देने के लिए इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला की ओर से टेलीस्कोप लगाया जा रहा है।

    इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला के वैज्ञानिक अधिकारी सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण लखनऊ में आंशिक रूप से देखा जा सकता है। यह चंद्रग्रहण दोपहर में 2:39 बजे से शुरू होकर शाम 6:19 तक रहेगा।

    लखनऊ में चंद्र ग्रहण की अवधि अधिकतम 63 मिनट तक की होगी। इसके अलावा सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि सामान्यतया चंद्र ग्रहण को नग्न आखों से देखा जा सकता है। मंगलवार को चंद्रमा के उदय होने का समय 5.16 बजे है। इसी समय घटित होने वाली खगोलीय घटना को जनमानस को दिखलाने के लिए चौक के पक्का पुल लक्ष्मण पीला के पास पंचवटी घाट, अहिमर्दन पातालपुरी हनुमान मंदिर पर तीन टेलीस्कोप लगाए जाएंगे।

    इनसे चंद्र ग्रहण के दौरान होने वाली खगोलीय घटनाओं को न केवल देखा जा सकता है बल्कि उसके बारे में जानकारी भी हासिल की जा सकती है। जानकारी देने के लिए नक्षत्रशाला की ओर से संचालित यूपी अमच्योर एस्ट्रोनामर्स क्लब के सदस्य उपस्थित रहेंगे।