Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Grahan 2022: यूपी में आज दिखाई देगा चंद्र ग्रहण, शुरू हुआ सूतक काल, अनजाने में भी न करें ये गलत‍ियां

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 09:27 AM (IST)

    Chandra Grahan 2022 कार्त‍िक पूर्ण‍िमा के अवसर पर आज वर्ष के आख‍िरी चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरु हो गया है। ज‍िसके चलते मंद‍िरों के कपाट बंद कर द‍िए ग ...और पढ़ें

    lunar eclipse 2022 India: वर्ष 2022 का आख‍िरी चंद्र ग्रहण आज, शुरु हुआ सूतक काल
    lunar eclipse 2022 India: वर्ष 2022 का आख‍िरी चंद्र ग्रहण आज, शुरु हुआ सूतक काल

    लखनऊ, जेएनएन। Chandra Grahan 2022 चंद्र ग्रहण 2022 भारत और अन्य देशों में 8 नवंबर 2022 यानी आज दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में पूर्ण और आंशिक रूप से दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण देखने का समय भारत के अलग-अलग शहरों में एक दूसरे से दो या चार मिनट आगे या पीछे होगा।

    शाम को 6:18 बजे समाप्त होगा चंद्र ग्रहण

    भारत में चंद्र ग्रहण 2022 शाम 5:32 बजे से शाम 6:18 बजे तक दिखाई देगा। धार्मिक गुरुओं के अनुसार चंद्र ग्रहण दोपहर 2:41 बजे शुरू होगा और शाम 6:18 बजे समाप्त होगा।

    क्‍या होता है चंद्र ग्रहण

    चंद्र ग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते है जब चन्द्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। ऐसा तभी हो सकता है जब सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा इस क्रम में लगभग एक सीधी रेखा में अवस्थित हों। इस ज्यामितीय प्रतिबन्ध के कारण चन्द्रग्रहण केवल पूर्णिमा को घटित हो सकता है। चंद्र ग्रहण का प्रकार एवं अवधि चन्द्र आसन्धियों के सापेक्ष चन्द्रमा की स्थिति पर निर्भर करते हैं। चाँद के इस रूप को ब्लड मून भी कहा जाता है। चंद्र ग्रहण शुरू होने के बाद ये पहले काले और फिर धीरे-धीरे सुर्ख लाल रंग में तब्दील होता है।

    कुछ घंटों की होती है चंद्र ग्रहण की अवधि

    किसी सूर्यग्रहण के विपरीत, जो कि पृथ्वी के एक अपेक्षाकृत छोटे भाग से ही दिख पाता है। चंद्र ग्रहण को पृथ्वी के रात्रि पक्ष के किसी भी भाग से देखा जा सकता है। जहां चन्द्रमा की छाया की लघुता के कारण सूर्यग्रहण किसी भी स्थान से केवल कुछ मिनटों तक ही दिखता है। वहीं चन्द्रग्रहण की अवधि कुछ घंटों की होती है। इसके अतिरिक्त चन्द्रग्रहण को, सूर्यग्रहण के विपरीत, आंखों के लिए बिना किसी विशेष सुरक्षा के देखा जा सकता है, क्योंकि चन्द्रग्रहण की उज्ज्वलता पूर्ण चन्द्र से भी कम होती है।

    खबरें और भी

    चन्द्रग्रहण में सूतक काल के समय क्‍या करें

    • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण के दिन सूतक काल में हमें कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए।
    • चंद्र ग्रहण के दौरान घर में रखे खाने के सामान पर कुश या तुलसी के पत्ते डालने चाहिए, जिससे खाने की सामग्री अशुद्ध न हो जाए।
    • इस दिन गरीबों को भोजन और वस्त्र दान करना चाहिए।

    चन्द्रग्रहण में भूल कर भी न करें ये गल‍त‍ियां

    • किसी भी धार्मिक या शुभ कार्य का अभ्यास या प्रदर्शन करना निषिद्ध है।
    • चंद्र ग्रहण के दौरान देवता या पेड़-पौधों को छूना मना है।
    • धार्मिक गुरुओं के अनुसार चंद्र ग्रहण की स्थिति में यात्रा करना अशुभ होता है।
    • चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी नुकीली चीज जैसे कैंची, चाकू, सुई आदि का प्रयोग न करें।