यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Madhya Pradesh Election: समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में घोषित किए नौ प्रत्याशी, लिस्ट जारी
Madhya Pradesh Election - समाजवादी पार्टी ने नवरात्र के पहले दिन मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नौ प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। विपक्षी गठबंधन आईएन ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने नवरात्र के पहले दिन मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नौ प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए में शामिल समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। पहली सूची जारी करने के साथ ही कुछ और सीटों को लेकर भी सपा ने कांग्रेस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के बीच कई चरण की बातचीत हो चुकी है। एक-दो दिनों में सीटों की संख्या को अंतिम रूप मिलने की उम्मीद है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश की नौ सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए।
इनमें निवाड़ी से पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव, राजनगर से बृजगोपाल पटेल उर्फ बबलू पटेल, भाण्डेर (आरक्षित) से पूर्व जिला जज डीआर राहुल, धौहानी (आरक्षित) से विश्वनाथ सिंह मरकाम, चितरंगी (आरक्षित) से श्रवण कुमार सिंह गोंड, सिरमौर से लक्ष्मण तिवारी, बिजावर से डाॅ. मनोज यादव, कटंगी से महेश सहारे व सीधी से रामप्रताप सिंह यादव शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: UP News: यूपी के सभी जिलाधिकारियों को हिंसा पीड़ित महिलाओं से करनी होगी बात -योगी सरकार की नई पहल
रविवार को घोषित नौ सीटों में सात सीटें पुरानी हैं, जिसकी घोषणा काफी पहले की जा चुकी है। छतरपुर की राजनगर व सीधी विधानसभा सीट पर भी सपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।