लखीमपुर खीरी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से पांच की मौत; 22 घायलों में कई की हालत गंभीर
Accident in Lakhimpur: घायलों में कई की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ...और पढ़ें
HighLights
मुंडन संस्कार में शामिल होने ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होने जा रहे थे लोग
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पता किया जा रहा है दुर्घटना का कारण
जागरण संवाददाता, लखीमपुर। पढुआ थाना क्षेत्र में ढखेरवा, गजियापुर कैलाशपुरी मार्ग पर बोझिया पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुंडन संस्कार के लिए जा रही लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु मुंडन कार्यक्रम के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र के कारीकोट देव स्थान जा रहे थे। सभी मृतक और घायल शारदानगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। 22 घायलों में कई की हालत बेहद गंभीर है। घायलों में कई की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा सहित कई चौकी प्रभारियों के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया, ट्रैक्टर-ट्राली पर काफी लोग सवार थे। दो ट्रालियों को आपस में जोड़ा गया था। जिसकी वजह से चालक को बैलेंस करने में दिक्कत हो रही थी। एक गाड़ी के अचानक ट्रैक्टर के सामने आने से गाड़ी को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राली खाई में गिर गई।
दो ट्रालियों में करीब 60-70 लोग
मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे एक युवक ने बताया, दो ट्रालियों को एक में जोड़ दिया गया था। दोनों ट्रालियों में लगभग 80-90 लोग बैठे थे। ड्राइवर का संतुलन बिगड़ने से ये हादसा हुआ है।
खबरें और भी
हादसे में मृत के नाम
15 वर्षीय मैंसी पुत्री रमाकांत, 12 वर्षीय आरुषि पुत्री विनोद, 16 वर्षीय पंछी पुत्री विशंभर निवासी सोहरिया, 40 वर्षीय राजकुमारी पत्नी केसकुमार और 45 वर्षीय मखाना पत्नी मेवालाल निवासी सेमरी की मौत हो गई।
घायल
राजकुमारी, रंजना, प्रियांशी, सावित्री, दुलारी, रामकुमारी, प्रीति, आरती, शिवानी, संध्या, शिवप्यारी, रेखा, लक्ष्मी, शिवम, लज्जावती, जमुनी देवी, रामरानी, रामदेवी, केसरी देवी, पुष्पा, शर्मा और शिवदेवी समेत कुल 22 लोग शामिल हैं।