Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खिचड़ी के दिन कर लें ये एक छोटा-सा दान, चमक जाएगी आपकी सोई हुई किस्मत; पूजा-पाठ से खुलेगा सौभाग्य

    Updated: Tue, 13 Jan 2026 07:00 AM (IST)

    सूर्य 14 जनवरी रात 9:38 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। यह गोचर खरमास का समापन करेगा। इस पुण्यकाल में स्ना ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। सूर्य 14 जनवरी की रात 9:38 बजे से मकर राशि में गोचर करेंगे। इस समय से 16 घंटे तक का वक्त पुण्यकाल होता है।

    ऐसे में मकर संक्रांति 15 जनवरी यानी गुरुवार को मनाई जाएगी। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा। शुक्र अस्त के चलते विवाह आदि मांगलिक कार्य फरवरी से प्रारंभ होंगे।

    ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि मकर संक्रांति में किया गया स्नान-दान और पूजा कई गुणा पुण्य फल प्रदान करती है। इस शुभ काल में दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

    धन-यश की वृद्धि होती है। बाधाएं दूर होती हैं और सूर्य व शनि ग्रह मजबूत होकर ग्रह दोष शांत होते हैं। अन्न, तिल, गुड़, वस्त्र और कंबल का दान विशेष फलदायी माना जाता है।

    आज मनेगी लोहड़ी

    सिख समाज का प्रमुख पर्व लोहड़ी 13 जनवरी को मनाई जाएगी। शाम को खुले स्थानों या घरों के सामने अलाव जलाकर तिल, गुड़, रेवड़ी, मूंगफली, खील, मक्की के दाने परिक्रमा करते अग्नि में अर्पित किए जाएंगे। इस दौरान ढोल की ढाप पर गिद्दा एवं भागड़ा के साथ गायन की परंपरा पूरी की जाएगी।