राप्ती गंगा एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, ट्रेन के गेट पर बैठने के दौरान बिगड़ा संतुलन
मलिहाबाद के पास राप्ती गंगा एक्सप्रेस से गिरकर चंदन कुमार नामक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वह ट्रेन के गेट पर बैठा था और संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
राप्ती गंगा एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत।
गेट पर बैठने के दौरान संतुलन बिगड़ने से हादसा।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिवार में मातम।
संवाद सूत्र, मलिहाबाद। क्षेत्र में सुबह ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहे युवक ट्रेन से गिर गया राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन से स्टेशन के कुछ आगे गिरकर बिहार निवासी चंदन कुमार 30 की दर्दनाक मौत हो गई। चंदन अपने परिवार के साथ मुजफ्फरपुर से देहरादून जा रहा था और गेट पर बैठे होने के दौरान अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गया। पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुबह बिहार के सीतामढ़ी जनपद अंतर्गत ग्राम गोविंद पितौझिया निवासी चंदन कुमार अपने परिवार के साथ मुजफ्फरपुर से देहरादून जाने के लिए राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार था।
यात्रा के दौरान मलिहाबाद रेलवे स्टेशन से लगभग 7 किमी आगे खंभा संख्या 1099/27 के पास चंदन ट्रेन के गेट पर बैठा हुआ था। इसी बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार ट्रेन से सीधे नीचे कंक्रीट पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण चंदन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही मलिहाबाद पुलिस और फॉरेंसिक फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची।यात्रा कर रहे परिवार में इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मृतक के पिता पवन कुमार साहनी भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। बेटे की अचानक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह भाटी ने बताया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक औपचारिकताएं पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।