'हिम्मत नहीं हारना, आगे बढ़ना...', उमाशंकर सिंह के निधन पर मायावती ने जताया शोक, परिवार को दिया साहस
उत्तर प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बसपा प्रमुख मायावती ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पर ...और पढ़ें

यूपी में बसपा के इकलौते विधायक का निधन।
HighLights
बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का लंबी बीमारी से निधन।
मायावती ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
बसपा प्रमुख ने परिवार को हिम्मत रखने की सलाह दी।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया। उनके निधन की वजह से पूरी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। उमाशंकर के निधन के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने शोक संवेदना जताते हुए लिखा बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के कर्मठ, ईमानदार व पूरी तरह से वफादार बलिया की रसड़ा सीट से लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह की आज शाम लम्बी बीमारी की वजह से इलाज के दौरान देहान्त हो जाने की खबर अति-दुखद है।
उनके परिवार तथा उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की जितनी भी तारीफ की जाये वह कम है। उनका पूरा परिवार बी.एस.पी. परिवार की तरह है तथा उनके परिवार के सभी लोग मुझे बड़ी बहन की तरह ही पूरा आदर-सम्मान देते हैं।
उनके पुत्र से लगातार सम्पर्क बने रहने के दौरान ही आज शाम उनके देहान्त की खबर उनके पुत्र से ही मिली। इस दुख की घड़ी में मैं व पूरी पार्टी उनके व उनके परिवार के साथ है तथा उन्हें किसी भी प्रकार से हिम्मत नहीं हारना है बल्कि इस परिस्थिति का सामना करते हुये आगे बढ़ना है। कुदरत उन सभी लोगों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।