Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सपा ने जातिवादी मानसिकता में बदला था संत रविदास नगर का नाम...', मायावती ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 08:03 AM (IST)

    बसपा प्रमुख मायावती ने भदोही का नाम फिर से संत रविदास नगर करने के योगी सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने सपा पर जातिवादी मानसिकता के तहत नाम ...और पढ़ें

    मायावती ने अखिलेश पर साधा निशाना।

    मायावती ने अखिलेश पर साधा निशाना।

    HighLights

    1. मायावती ने भदोही का नाम संत रविदास नगर करने का स्वागत किया।

    2. सपा पर जातिवादी मानसिकता से नाम बदलने का आरोप लगाया।

    3. अन्य जिलों के नाम भी बहाल करने की मायावती ने मांग की।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भदोही का नाम फिर से संत रविदास नगर करने की घोषणा का स्वागत किया है और सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर लिखा, ‘बसपा सरकार द्वारा भदोही को राज्य मुख्यालय का दर्जा देते हुए संत रविदास नगर के नाम से नया जिला बनाया गया था और जिसे समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपनी संकीर्ण जातिवादी मानसिकता के तहत बदल दिया था, इसे अब यूपी की वर्तमान सरकार ने फिर से संत रविदास नगर कर दिया है। इसके लिए पार्टी राज्य सरकार की आभारी है।’

    बसपा प्रमुख ने आगे लिखा कि प्रदेश में चार बार रही बसपा की सरकारों में कई नए जिले, तहसील, विकास खंड, पुलिस जोन आदि बनाए गए थे। कई जिलों के नाम दलित व अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) में जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों के नाम पर रखे गए। इसके तहत संत रविदास नगर, छत्रपति शाहूजी महाराज नगर व भीम नगर आदि जिले बने थे।

    कासगंज को जिला बनाते हुए उसका नाम कांशीराम के नाम पर रखा गया था। सपा ने अपनी पीडीए-पिछड़ा, दलित व अक्लियत विरोधी रवैयों के कारण ये नाम बदल दिए, जिसको लोग कभी भी भुला नहीं पाएंगे। मायावती ने प्रदेश सरकार से संत रविदास नगर की तरह अन्य जिलों के नाम भी बहाल करने की मांग की है। कहा है कि यदि ये काम कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस नौ अक्टूबर से पहले कर दिया जाए तो बसपा आभारी रहेगी।

    यह भी पढ़ें- खुशखबरी: मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति बढ़कर हुई अब 5000 रुपये, किसान सहायता योजनाएं 2030 तक बढ़ीं

    खबरें और भी