यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
‘हीरोइन हो हीरोइन…’ गाने वाले सिंगर का ये सैड सॉन्ग YouTube पर मचा रहा धूम, पांचवें नंबर पर कर रहा ट्रेंड
Neel Kamal Singh Latest Song- हीरोइन हो हीरोइन… गाने के साथ फेमस हुए भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह ने एक बार फिर लाखों लोगों के दिलों में जगह बना ली है। न ...और पढ़ें

HighLights
- नीलकमल सिंह ने गाया है हीरोइन हो हीरोइन... गाना
- नया गाना सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम
- फैंस ने दिया खूब प्यार, बना रहे रील्स और शार्ट वीडियो
जागरण डिजिटल डेस्क: बीते साल भोजपुरिया टशन में हीरोइन हो हीरोइन… गाने के साथ हिप हॉप म्यूजिक का तड़का लगाने वाले सिंगर नीलकमल सिंह का एक और गाना अब जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। YouTube Trending पर यह गाना आज 5वें नंबर पर चल रहा है। वैसे देखा जाए तो यह गाना एक Sad Song है, जिसमें एक प्रेमी की प्रेमिका उसे छोड़कर चली जाती है।
क्या है गाने की कहानी
गाने में दिखाया गया है कि प्रेमी का उसकी प्रेमिका से किसी कारण झगड़ा हो जाता है, जिसके बाद वह उसे छोड़कर चली जाती है। प्रेमिका की याद में प्रेमी काफी दुखी हो जाता है और उससे दोबारा पाने के लिए तड़पता रहता है। गाने में देखिए उसकी प्रेमिका उसे दोबारा मिलती है या नहीं।
नौ दिन पहले रिलीज हुआ गाना
हीरोइन हो हीरोइन… गाने के साथ फेमस हुए भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह ने एक बार फिर लाखों लोगों के दिलों में जगह बना ली है। नीलकमल सिंह का ‘मिला दा जान से’ गाना YouTube पर नौ दिन पहले Wave Music चैनल पर रिलीज हुआ, जिसे अब तक 23 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
यहां देखें गाना-
खूब मिल रहा फैंस का प्यार
नीलकमल सिंह के फैंस ने इस गाने को खूब प्यार दिया। गाने के वीडियो पर एक लाख 14 हजार लाइक मिले हैं और 5500 से अधिक कमेंट आए हैं। आइए हम आपको बताते हैं, इस गाने के बारे में-
खबरें और भी
गाने का नाम- मिला दा जान से
गीतकार- छोटू यादव
संगीत- वी. जैज
सह अभिनेत्री- सृष्टि उत्तराखंडी।
मिला दा जान से गाने के बोल-
सुना आसमान भईल गइल हमार चांद
जियतानी मरतानी नइखे ई ज्ञान
दिल के भईल नुकसान
रोवे मन
बा छछनत प्राण कहीले भगवान
मिला द जान से नाही त लेल जान
रोई रोई रोई रोई गम केतना हम ढोई अईसे ना जिनगी जियाई हो
तोहके त दिखल होई होता जवन लिखल होई तूही द हमके बताई हो
रोवे मन
मांगी ना वरदान कहिले भगवान
मिला द जान से नाही त लेल जान
बा छछनत प्राण..
कुछ त विधाता बोल दूखवा के भेद खोल तड़पीले हम बेतहासा हो
लागता बेकार बानी बहुते लाचार बानी घेरले बा गजबे निराशा हो
अब होजा मेहरबान कहीले भगवान
मिला द जान से नाही त लेल जान।