विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में किशोरी की अनोखी जिद, प्रेमी से विवाह की मांग करने को मोबाइल टावर पर चढ़ी

Published: Fri, 23 Oct 2026 01:10 PM (IST)

Bahraich News:

HighLights

  1. दो घंटे बाद भी पुलिस किशोरी को टावर से उतरवाने में असफल

  2. पुलिस ने अनहोनी की आशंका को देखते हुए दमकल कर्मियों को भी मौके पर बुलाया

जागरण संवाददाता, बहराइच : मिहींपुरवा इलाके में शुक्रवार को एक किशोरी प्रेमी के साथ शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ गई। इसकी जानकारी होने पर परिवारजन में हलचल मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रही है, लेकिन दो घंटे बाद भी पुलिस किशोरी को टावर से उतरवाने में असफल नजर आई।

मोतीपुर के चौधरी गांव में एक मोबाइल कंपनी का टावर है। इस टावर पर पड़ोस के विश्राम गांव की 17 वर्षीय किशोरी सुबह आठ बजे टावर पर चढ़ गई। इसकी जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी के बाद थानाध्यक्ष ब्रह्मा गौड़ भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

किशोरी के परिवारजन से संपर्क तो पता चला कि किशोरी अपने प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ी है। परिवारजन शादी से इंकार कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक तीन घंटे बीत चुके हैं, लेकिन किशोरी टावर से नीचे नहीं उतरी है। पुलिस ने अनहोनी की आशंका को देखते हुए दमकल कर्मियों को भी मौके पर बुलाया है। समाचार लिखे जाने तक किशोरी टावर पर ही चढ़ी रही।