Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Muzaffarnagar School Case: बच्चे की पिटाई के मामले में अल्पसंख्यक विभाग सख्त, DM को नोटिस; टीचर को भी किया तलब

    By Shobhit SrivastavaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 07:00 AM (GMT+05:30)

    Muzaffarnagar School Case राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने अब मुजफ्फरनगर के स्कूल में शिक्षिका द्वारा एक अल्पसंख्यक बच्चे को कक्षा के अन्य बच्चों से थप्पड़ ल ...और पढ़ें

    Muzaffarnagar School Case: बच्चे की पिटाई के मामले में अल्पसंख्यक विभाग सख्त,
    Muzaffarnagar School Case: बच्चे की पिटाई के मामले में अल्पसंख्यक विभाग सख्त,

    HighLights

    1. आयोग ने सोमवार को मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी को नोटिस भेजा
    2. छह सितंबर को ब्यौरे के साथ तलब किया है।
    3. शिक्षिका द्वारा एक मुस्लिम बच्चे का उत्पीड़न करने की विस्तृत जांच रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाए।

    लखनऊ, राज्य ब्यूरो।राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने अब मुजफ्फरनगर के स्कूल में शिक्षिका द्वारा एक अल्पसंख्यक बच्चे को कक्षा के अन्य बच्चों से थप्पड़ लगवाने के मामले का संज्ञान लिया है। आयोग ने सोमवार को मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी को नोटिस भेज कर छह सितंबर को ब्यौरे के साथ तलब किया है।

    आयोग ने वहां के बेसिक शिक्षा अधिकारी और आरोपित (Muzaffarnagar School Case) शिक्षिका तृप्ता त्यागी को भी व्यक्तिगत तौर पर तलब किया है।

    बच्चे की पिटाई के मामले में विस्तृत जांच रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाए

    आयोग के सचिव शकील अहमद सिद्दीकी की ओर से मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि वहां के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव के नेहा पब्लिक स्कूल की शिक्षिका द्वारा एक मुस्लिम बच्चे का उत्पीड़न करने की विस्तृत जांच रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाए।

    अल्पसंख्यक आयोग ने मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी से पूछा है कि इस मामले में उनके स्तर से आरोपितों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है? किन-किन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    स्कूल के प्रधानाचार्य और अन्य स्टाफ के बयान भी मांगे

    नेहा पब्लिक स्कूल को किस कक्षा तक की मान्यता मिली हुई है, स्कूल में किस कक्षा तक शिक्षण कार्य हो रहा है? क्या मान्यता संबंधित विभाग द्वारा स्वीकृत है? आयोग ने जांच रिपोर्ट में पीड़ित छात्र के माता-पिता, स्कूल के प्रधानाचार्य और अन्य स्टाफ के बयान भी मांगे हैं।