लखनऊ में पुलिस बूथ से चंद कदमों पर तोड़ी एटीएम मशीन, बिना नंबर की कार से आए थे बदमाश
Lucknow Crime: कार सवार लोग एटीएम कार्नर के अंदर घुसे और औजारों से मशीन को तोड़ना शुरू कर दिया। इस ...और पढ़ें

मोहनलालगंज के मौरावां रोड पर इंडिया वन के एटीएम को बदमाशों ने तोड़ा।
HighLights
पुलिस के पहुंचते ही एटीएम की स्क्रीन ट्रॉली उठा ले गए कार सवार बदमाश
एटीएम मशीन से कितना कैश निकाला अभी इसकी पुष्टि नहीं
संवाद सूत्र, लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज में बीती रात बिना नंबर की सफेद कार से आए बदमाशों ने पुलिस पिकेट से कुछ दूरी पर एटीएम मशीन तोड़ डाली। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और भागते बदमाशों का पीछा कर एक को हिरासत में लिया। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है।
मोहनलालगंज कस्बे के मौरावां मोड़ के पास ही एक बिल्डिंग में इंडिया वन का एटीएम कार्नर है। इससे कुछ दूरी पर ही पुलिस कर्मी मौजूद रहते हैं। बीती रात करीब 12- एक बजे सफेद रंग की कार एटीएम के बाहर आकर रुकी। कार सवार लोग एटीएम कार्नर के अंदर घुसे और औजारों से मशीन को तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान खटपट की आवाज सुनकर लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
घटनास्थल से कुछ की दूरी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के पहुंचने से पहले बदमाश कार से फरार हो गए। पुलिस के पहुंचते ही कार सवार बदमाश एटीएम की स्क्रीन ट्रॉली सहित सामान उठा ले गए। इसके बाद पुलिस टीम ने कई किलोमीटर तक बदमाशों को पीछे गई। पुलिस ने बदमाशों को पीछा कर एक बदमाश को हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में लिए जाने की बात से इनकार कर रही है।
घटना के दौरान के एटीएम मशीन से कितना कैश निकाला इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने एक बदमाश को हिरासत में लिए जाने की बात से इनकार किया।
