विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ जेल की क्वारंटीन बैरक में मॉडल श्रद्धा दुबे और बहन रश्मि, पीछे छूटी सारी चमक-दमक

Published: Fri, 23 Oct 2026 04:02 PM (IST)

Shraddha Dubey In Lucknow Jail: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के केस में उसकी लिव इन पार्टनर श्रद्धा ...और पढ़ें

रश्मि दुबे और मॉडल श्रद्धा दुबे

रश्मि दुबे और मॉडल श्रद्धा दुबे 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : कम समय में अधिक शोहरत पाने की खातिर ग्लैमर की दुनिया को अपनाने वाली श्रद्धा दुबे की ठिकाना अब लखनऊ जिला कारागार है। लिव इन पार्टनर शिवा शर्मा की मौत के बाद बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश के साथ 11 दिन से फरार श्रद्धा दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार किया। गुरुवार को श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि को दानिश के साथ दस दिन की न्यायिक हिरासत में लखनऊ जेल भेजा गया।

मॉडल श्रद्धा दुबे की ग्लैमर की दुनिया अब पीछे छूट गई है। हाई प्रोफाइल पार्टियों में विदेशी शराब और सिगरेट के साथ लग्जरी लाइफ के स्थान पर अब उसको जेल का रूटीन फॉलो करना पड़ेगा। जेल में श्रद्धा दुबे को क्वारंटीन बैरक में रखा गया है। उसको और बहन को अलग-अगल रखा गया है।

हाई-प्रोफाइल हत्यारोपित श्रद्धा दुबे की जेल में पहली रात पानी पीते-पीते बीती। गुरुवार की रात उसे जेल मेन्यू के अनुसार खाने में साबुत उड़द की दाल, रोटी और आलू-सोया मेथी की सब्जी दी गई। शुक्रवार सुबह छह बजे जगा दिया गया। सुबह सात बजे नाश्ते में मीठी दलिया और चाय दी गई। 11 बजे साबुत उड़द व राजमा की दाल, आलू-लौकी की सब्जी, चावल और रोटी दी गई। श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि ने शुक्रवार सुबह नाश्ते में दलिया खाया।

एक ही बैरक में अलग-अलग 

श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे को एक ही बैरक में अलग-अलग रखा गया है। चालक दानिश उर्फ तनवीर को अलग बैरक में रखा गया है। तीनों की सुरक्षा-व्यवस्था में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। डिप्टी जेलर की ड्यूटी लगाई गई है। जेलर ने बताया कि तीनों आरोपितों सामान्य कैदियों की तरह ही खाना व नाश्ता दिया जा रहा है।

जेल में करवट बदलते हुए बिताई पहली रात

आलीशान जिंदगी और ठाठ-बाट से रहने वाली श्रद्धा दुबे के लिए जेल की पहली रात काफी बेचैनी भरी रही। पूरी रात वह बैरक में करवट बदलती रही। देर रात कुछ देर के लिए उसे नींद आई। जेल प्रशासन के अनुसार, दाखिले के समय वह सामान्य दिखी, लेकिन चेहरे पर तनाव साफ नजर आ रहा था।

मिलने नहीं पहुंचा कोई, वर्चुअल होगी पेशी

मॉडल श्रद्धा दुबे से लखनऊ के साथ अन्य जगह पर जहां मिलने वालों की लाइन लगती थी, उससे शुक्रवार को लखनऊ जेल में मिलने कोई नहीं आया। श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे के साथ ही चालक दानिश उर्फ तनवीर से भी कोई मिलने नहीं आया। जेल प्रशासन ने बताया कि शुक्रवार को श्रद्धा दुबे से मिलने जेल में कोई नहीं पहुंचा। सुरक्षा और संवेदनशीलता को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि उसकी पेशी न्यायालय में वर्चुअल माध्यम से कराई जाएगी। जेल नियमावली के अंतर्गत शुक्रवार शाम उसे क्वारंटीन बैरक से सामान्य बैरक में शिफ्ट कर दिया जाएगा। हालांकि, जेल प्रशासन उसकी गतिविधियों पर विशेष नजर रखेगा।

करीब दस दिन तक इसी बैरक में 

कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे लखनऊ जेल की क्वारंटीन बैरक में है। जेल में नए बंदियों को करीब दस दिन तक इसी बैरक में रखा जाता है। क्वारंटीन बैरक में नए बंदियों को कुछ दिनों के लिए रखा जाता है, ताकि वो जेल के तौर तरीके सीख सकें। इस दौरान उनकी सेहत, मानसिक स्थिति और व्यवहार की निगरानी की जाती है। यह भी पता किया जाता है कि जेल में पहले से उनका कोई दुश्मन तो बंद नहीं है। आम दुनिया से जेल की दुनिया अलग होती है और जब कोई शख्य आम दुनिया से जेल में पहुंचता है। उसको वहां के तौर-तरीके समझने में कुछ समय लगता है।

यह भी पढ़ें- शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपितों से 6.30 घंटे में पूछे गए 120 सवाल, अभी जारी रहेगी पड़ताल

यह भी पढ़ें- लखनऊ में खंगाला जाएगा श्रद्धा दुबे का जेड गैंग से कनेक्शन, नागपुर में आलीशान फॉर्म हाउस में ठहरी थी कातिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।