विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से लखनऊ ले आई पुलिस, हजरतगंज थाने में होगी पूछताछ

Published: Thu, 22 Oct 2026 10:57 AM (IST)

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को यूपी एसटीएफ नागपुर से लखनऊ ले आई है। हजरतगंज थाने में पूछताछ की जाएगी।

HighLights

  1. मॉडल श्रद्धा दुबे शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी।

  2. यूपी एसटीएफ नागपुर से लखनऊ लेकर आई।

  3. बहन और ड्राइवर भी हजरतगंज थाने में।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को यूपी एसटीएफ गुरुवार को लखनऊ ले आई। श्रद्धा के साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश भी साथ हैं।

टीम ने तीनों को नागपुर से गिरफ्तार किया था। फिर सड़क मार्ग से लखनऊ लेकर आई। इस समय तीनों को हजरतगंज थाने में ले जाया गया। यहां पर उनके बयान दर्ज होंगे और पूछताछ की जाएगी

कोतवाली में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात हैं।

यह भी पढ़ें- शिवा शर्मा हत्याकांड : जांच के घेरे में श्रद्धा के करीबी आमिर की भूमिका, STF खंगाल रही मददगारों का नेटवर्क

श्रद्धा के करीबी आमिर की भी भूमिका आई सामने

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के करीबी आमिर की भूमिका भी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद श्रद्धा के साथ आमिर के नेपाल जाने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि शिवा की मौत के समय आमिर भी मौके पर मौजूद था। जांच में यह भी सामने आया है कि आमिर ने श्रद्धा को नेपाल भागने में मदद की थी।

उसने श्रद्धा के लिए फर्जी पहचान पत्र पर सिम कार्ड भी उपलब्ध कराया था, जिसका इस्तेमाल उसके फरार रहने के दौरान संपर्क बनाए रखने में किया गया। एसटीएफ अब आमिर से पूछताछ कर श्रद्धा के अन्य दो मददगारों और उसके नेपाल कनेक्शन से जुड़ी कड़ियों का पता लगाने में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।