विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में 70 साल की महिला के साथ गैंगरेप के बाद हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Published: Sat, 26 Sep 2026 12:26 PM (GMT+05:30)

लखनऊ के मोहनलालगंज में 70 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. लखनऊ के मोहनलालगंज में 70 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म।

  2. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

  3. विरोध करने पर पिटाई से महिला की मौत हुई।

संवाद सूत्र, लखनऊ। मोहनलालगंज में सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक 70 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपितों ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार, मारपीट के दौरान महिला लोहे की चारपाई पर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद, डर के मारे आरोपितों ने शव को प्लॉट के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया।

बुधवार की रात, मोहनलालगंज के एक गांव में यह घटना हुई। मृतका के बेटे ने आरोप लगाया कि आरोपित राजेश नग्न अवस्था में भागते हुए कैमरे में कैद हुआ। इस मामले में राजेश उर्फ गुड्डू और हरिराम के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने बुजुर्ग महिला के साथ शराब पी और उसके बाद विवाद हुआ। नशे में उन्होंने महिला के साथ गलत काम किया। शोर मचाने पर मारपीट के दौरान महिला गिर गई और उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- 140 KM से दौड़ती क्रेटा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी: दिल्ली से बलिया जा रहे तीन लोगों की मौत, दो घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।