मुलायम के बेटे प्रतीक पंचतत्व में विलीन, अखिलेश ने भाई की चिता पर रखी लकड़ी; अपर्णा के पिता ने दी मुखाग्नि
Prateek Yadav Death: यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। गुरुवार को लखनऊ में उनका अंतिम संस्कार ह ...और पढ़ें

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का गुरुवार को अंतिम संस्कार हुआ।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। Prateek Yadav Death News Updates | यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह 38 साल की उम्र में निधन हो गया था।
गुरुवार यानी आज लखनऊ के बैकुंठधाम में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार हुआ। ससुर ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। अखिलेश यादव ने भाई की चिता पर लकड़ी रखी और प्रणाम किया।
प्रतीक यादव ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में आखिरी सांस ली। KGMU में प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम चार डॉक्टरों के विशेष पैनल ने किया था। इस दौरान फॉरेंसिक टीम और एक एसडीएम स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहे। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई थी।
प्रतीक ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। उन्हें महंगी कारों का शौक था। यादव परिवार से होने के बावजूद प्रतीक को राजनीति पसंद नहीं थी। प्रतीक का रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था।
प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलने के बाद से ही यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के समर्थकों में शोक की लहर है।