नैमिषारण्य से मथुरा का सफर होगा आसान, 112 किमी नई रेल लाइन से जुड़ेंगे यूपी के 5 बड़े धाम
नैमिषारण्य-मथुरा रेल जोड़ो अभियान समिति ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर 112 किमी नई रेल लाइन की मांग की है। यह लाइन नैमिषारण्य को हरदोई-फर्रुखाबाद के रास्ते मथुरा से जोड़कर पांच प्रमुख तीर्थ स्थलों को आपस में जोड़ेगी।

नैमिषारण्य-मथुरा रेल जोड़ो अभियान समिति ने भेजा पत्र। जागरण
जागरण संवाददाता, लखनऊ। नैमिषारण्य धाम को मथुरा से जोड़ने के लिए एक अभियान के तहत रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजा जा रहा है। अभियान का नेतृत्व कर रहे नैमिषारण्य-मथुरा रेल जोड़ो अभियान समिति के महासचिव अजय पाल सिंह सोमवंशी ने कहा कि केवल 112 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाने से पांच बड़े तीर्थ आपस में जुड़ सकेंगे।सोमवंशी ने कहा कि नैमिषारण्य से हरदोई होकर फर्रुखाबाद तक मात्र 112 किमी. नई रेल लाइन बिछाये जाने की आवश्यकता है।
नैमिष एवं फर्रुखाबाद को रेलमार्ग के जोड़ने से मथुरा वृंदावन सहित न केवल प्रदेश के सभी पांचों तीर्थ एवं वैश्विक पर्यटन केंद्र काशी, अयोध्या, प्रयागराज, मथुरा, चित्रकूट आपस में रेलमार्ग से जुड़ जाएंगे, देशभर के तीर्थों, पर्यटन केंद्रों से नैमिषारण्य का स्वतः जुडाव हो जाएगा। पूर्वोत्तर राज्यों से गोरखपुर, सीतापुर नैमिष, फर्रुखाबाद, मथुरा, आगरा, इटावा, होकर पश्चिमी, मध्य एवं दक्षिण के राज्यों को नया रेल-गलियारा मिल जाएगा।
हर घर तिरंगा अभियान
पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया रहा है। रेलवे स्टेशनों, रेलवे कालोनियों, चिकित्सालयों, कोचिंग डिपो, लोको शेड, रेलवे सुरक्षा बल बैरकों में हर घर तिरंगा अभियान से संबंधित बैनर, पोस्टर के माध्यम से सभी कालोनीवासियों को वृहद स्तर पर सहभागिता के लिए जागरूक किया जा रहा है। सभी स्टेशनों पर जन उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से देश भक्ति गीत प्रसारित किए जा रहे हैं। ऐशबाग स्थित पालीक्लीनिक पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। रेलवे सुरक्षा बल ने ऐशबाग से बाइक रैली निकाली।
यह भी पढ़ें- UP Weather Today: लखनऊ सहित प्रदेशभर में कल से सक्रिय होगा मानसून, पश्चिमी यूपी में भारी वर्षा का अलर्ट जारी
काव्य गोष्ठी
80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) में काव्य संगोष्ठी एवं मेरा संदेश देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन भगवान बिरसा मुंडा आडिटोरियम में किया गया।
महानिदेशक प्रभास दनसाना, रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष ज्योति दनसाना ने बलिदानी खुदीराम बोस को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर आरडीएसओ के एडीजी काज़ी मेराज अहमद, कार्यकारी निदेशक वित्त विनीत द्विवेदी, कार्यकारी निदेशक पुल वीके पांडेय भी उपस्थित थे।
