विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बसपा की महत्वपूर्ण बैठक में नहीं दिखे आकाश आनंद, राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का संदेश- अभी परिपक्व होने की जरूरत

Published: Thu, 03 Sep 2026 01:31 PM (IST)

Mayawati: मायावती ने साफ कर दिया कि पार्टी अब देश में सभी छोटे-बड़े चुनाव अकेले लड़ेगी। बसपा में भतीजे और ...और पढ़ें

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती 

HighLights

  1. बसपा उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब में अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

  2. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री अकेले संभालेंगी चुनाव का मोर्चा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में बड़ा संदेश दिया है। बसपा मुख्यालय में सम्पन्न अखिल भारतीय बैठक में पार्टी के नेशनल कोओर्डिनेटर आकाश आनंद नहीं दिखे, इससे पहले उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर बैठक में भी आकाश नहीं थे।

मायावती ने बड़ा फैसला लिया और कहा कि बसपा अब अकेले चुनाव लड़ेगी। मायावती ने साफ कर दिया कि पार्टी अब देश में सभी छोटे-बड़े चुनाव अकेले लड़ेगी। बसपा में भतीजे और नेशनल कोओर्डिनेटर आकाश आनंद को लेकर मायावती ने गुरुवार को स्थिति स्पष्ट कर दी।

आकाश को अभी और परिपक्व होने की जरूरत

उन्होंने कहा कि आकाश को अभी और परिपक्व होने की जरूरत है, इसलिए फिलहाल बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। आकाश आनंद को लेकर भी मायावती ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी में काम करने की अनुमति है, लेकिन अभी और परिपक्व होने की जरूरत है, इसलिए फिलहाल बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। पार्टी में अब मायावती अकेले सारे फैसले लेंगी।

मिशन उनके लिए सर्वोपरि

मायावती ने कहा कि बहुजन समाज के हित और शोषित वर्ग को शासक वर्ग बनाने का मिशन उनके लिए सर्वोपरि है और इसके लिए सत्ता जरूरी है। मायावती ने पार्टी की ऑल इंडिया बैठक में साफ कर दिया कि BSP अब देश में सभी छोटे-बड़े चुनाव अकेले लड़ेगी और किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी। मायावती ने कार्यो की समीक्षा के साथ कमियों को दूर करने की सलाह दी। उन्होंने हर वर्ष सालाना होने वाले कार्यों के बारे में भी पार्टी के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों को दिये गये सभी जरुरी दिशा-निर्देशों का पूरी ईमानदारी व निष्ठा से अनुपालन करने की सख्त हिदायत दी।