Nepal Flood Live Updates: नेपाल बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा 939 पहुंचा, 4000 से ज्यादा अब भी लापता
Nepal Flood Live Updates | नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद रविवार तक नेपाल और तिब्बत को मिलाकर कुल मृतक संख्या बढ़कर 939 तक पहुंच गई है।

नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 939 हुई।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। Nepal Flood Live Updates | नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक 939 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।
बता दें कि 26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने से भोटेकोशी नदी में अचानक पानी और मलबे के बहाव के कारण नेपाल के रसुवा जिले और निचले इलाकों में विनाशकारी बाढ़ आई। इस आपदा में अब तक 939 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं और 4000 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ से कस्बों, सड़कों, पुलों और पनबिजली परियोजनाओं व अन्य बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा है।
Nepal Flood LIVE Updates: मलबे से उठ रही दुर्गंध से महामारी फैलने का खतरा
बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। त्रासदी के सात दिन बाद चारों तरफ दुर्गंध फैलने लगी है। मलबे और दलदल में दबे शवों के सड़ने के कारण प्रभावित इलाकों में महामारी फैलने का खतरा गहरा गया है। रेस्क्यू एजेंसियों के सामने अब मलबे से शव निकालने के साथ-साथ सैनिटेशन और बीमारियों को रोकने की बड़ी चुनौती है।
-1788235401675.webp)
त्रिशूली 3बी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में हालात गंभीर
त्रिशूली 3बी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में हालात और भी गंभीर हैं। प्रोजेक्ट में काम कर रहे इंजीनियर, अन्य अधिकारी और श्रमिकों सहित कुल 118 लोग फंसे हुए हैं। इन लोगों से किसी तरह का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
-1788235556787.webp)
Nepal Flood Updates: हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की स्थिति भी बेहद चिंताजनक
त्रिशूली 3ए हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में काम करने वाले 40 से 42 इंजीनियर फंसे हुए हैं। आपदा के समय ये सभी काम पर तैनात थे। त्रासदी के छठे दिन भी यहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका है।
प्रिंसिपल की सूझबूझ से बची छात्रों की जान
त्रिशूली सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी के सही समय पर लिए गए फैसले ने करीब 900 छात्रों की जान बचा ली। बाढ़ की चेतावनी मिलते ही प्रिंसिपल दवाड़ी ने तुरंत स्कूल खाली कराया और सभी मौजूद छात्रों को पास की एक सुरक्षित पहाड़ी पर पहुंचा दिया।
Nepal Flood Updates: एक ही घर से 24 शव बरामद
नेपाल की एक न्यूज वेबसाइट के अनुसार, नुवाकोट जिले के भोटे कोशी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिदुर नगर पालिका-10 (वेत्रवंती) में एक ही घर के मलबे से 24 शव निकाले गए हैं। नुवाकोट के एसपी बिपिन रेग्मी ने बताया कि बरामद किए गए शवों में 13 महिलाएं, 11 पुरुष और एक बच्चा शामिल है।
Nepal Flood Updates: नेपाल बाढ़ में अब तक 939 लोगों की मौत
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद तबाही का मंजर जारी है, जहां अब तक 939 शव बरामद हुए हैं और 4000 लोग लापता हैं।
Nepal Flood: उजड़े आशियाने को जोड़ने में जुटे लोग

Nepal Flood Updates: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 22 यात्री लापता
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 22 यात्री अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश में रेस्क्यू टीमें लगी हुई हैं।
Nepal Flood Updates: महराजगंज और कुशीनगर में हाई अलर्ट
यूपी में नदियों का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। उधर, नेपाल में पहले से विनाशकारी बाढ़ आई हुई है। इस कारण से नेपाल से सटे यूपी के जिलों महराजगंज और कुशीनगर में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
नेपाल में भारतीय पर्यटक फंसे
नेपाल के गजुरी गांव पालिका में कई भारतीय पर्यटक अभी भी फंसे हुए हैं।

Nepal Flood: नेपाल बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 903
नेपाल के नेशनल डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार, नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है। pic.twitter.com/j9HxBOm6S5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2026
नेपाल पुलिस ने 1.5 करोड़ रुपये नकद सुरक्षित पहुंचाया
Nepal Flood Updates: नेपाल पुलिस ने एग्रीकल्चर डेवलपमेंट बैंक की त्रिशूली धुंगे शाखा से लगभग 1.5 करोड़ रुपये नकद, करीब 50 करोड़ रुपये कीमत का सोना और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित जगह पर पहुंचाए।
करिब ८ घण्टाको निरन्तर प्रयास पछि कृषि विकास बैंक, त्रिशूली ढुंगे शाखाबाट करिब रु. १.५ करोड नगद, अनुमानित रु. ५० करोडको सुन तथा महत्वपूर्ण कागजात सुरक्षित स्थानमा सार्दै नेपाल प्रहरी । pic.twitter.com/vAOoOP2VT8
— Nepal Police (@NepalPoliceHQ) August 30, 2026
Nepal Flood Updates: नेपाल को सौंपे चार अज्ञात शव
नेपाल में 26 अगस्त को आई प्राकृतिक त्रासदी के बाद नारायणी नदी के तेज बहाव में बहकर भारतीय क्षेत्र में पहुंचे चार शवों को रविवार रात नेपाल प्रहरी को सौंप दिया गया। इसके लिए भारत-नेपाल सीमा ठूठीबारी का मुख्य गेट रात करीब साढ़े 10 बजे खोला गया। चारों शवों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे। सीमा पर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव नेपाल प्रहरी के सुपुर्द किए गए।

Nepal Flood Updates: त्रिशूली नदी में कटान जारी
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ की भयावह तस्वीरें सामने आ रही हैं। ये तस्वीर धादिंग के चिरौडी खोला में त्रिशूली नदी के कटान की है।

लिखु ग्रामीण नगरपालिका सफाई अभियान में जुटा
नुवाकोट, नेपाल: नेपाल में हाल ही में आई बाढ़ के बाद लिखु ग्रामीण नगरपालिका के कई वॉलंटियर बड़े पैमाने पर बचाव और सफ़ाई अभियान के लिए देवीघाट जा रहे हैं।
#WATCH नुवाकोट, नेपाल: नेपाल में हाल ही में आई बाढ़ के बाद, लिखु ग्रामीण नगरपालिका के कई वॉलंटियर बड़े पैमाने पर बचाव और सफ़ाई अभियान के लिए देवीघाट जा रहे हैं। pic.twitter.com/dVWXSBRq7A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2026
NDRRMA ने जारी किया अपडेट
NDRRMA ने नेपाल के रसुवा भोटेकोशी में आई बाढ़ से प्रभावित और 30 अगस्त को बचाए गए विदेशी नागरिकों की लिस्ट जारी की है।
Nepal Flood Update: नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़ी
नेपाल के विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ गई है। रविवार तक नेपाल और तिब्बत को मिलाकर कुल मृतक संख्या बढ़कर 810 (नेपाल में 794 और तिब्बत में 16) तक पहुंच गई है।
Nepal Floods Live Update: नेपाल बाढ़ में 275 नागरिक अब भी लापता
विदेश मंत्रालय (MEA) ने रविवार शाम 5.30 बजे बताया कि नेपाल में 149 भारतीय नागरिकों को बचाया गया है। शनिवार रात जारी लापता लोगों की ताजा सूची में 275 भारतीय नागरिकों के लापता होने और भारतीय मूल के 128 लोगों से संपर्क न हो पाने की बात कही गई थी।
नेपाल में 26 अगस्त को आई थी विनाशकारी बाढ़
Nepal Flash Floods: नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन की घटना 26 अगस्त 2026 की सुबह हुई थी। नेपाल-तिब्बत सीमा पर ग्लेशियर टूटने और भारी बारिश के कारण ल्हेन्दे खोला और भोटे कोशी नदियों में भयानक बाढ़ आ गई, जिससे भारी तबाही हुई।
