Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल-यूपी के 'रोटी-बेटी' के रिश्ते होंगे और मजबूत, लखनऊ पहुंचे नेपाली जनता दल के अध्यक्ष ने सीएम योगी के विजन को सराहा

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 09:12 PM (GMT+05:30)

    नेपाली जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि चरण शाह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। उन्होंने नेपाल सीमा पर सौहार्दपूर्ण माहौल और आवाग ...और पढ़ें

    नेपाली जनता दल अध्यक्ष ने सराहा योगी का विजन

    नेपाली जनता दल अध्यक्ष ने सराहा योगी का विजन

    HighLights

    1. हरि चरण शाह ने सीएम योगी के सहयोग की सराहना की।

    2. यूपी सरकार ने नेपाल सीमा पर विकास को बढ़ावा दिया।

    3. भारत-नेपाल के 'रोटी-बेटी' संबंध और मजबूत होंगे।

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत दौरे के दौरान लखनऊ आए नेपाली जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि चरण शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि नेपाल बॉर्डर पर सौहार्दपूर्ण माहौल और आवागमन के लिए यूपी सरकार का सहयोग बेहद अहम रहा है।

    हरि चरण शाह गुरुवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल के अच्छे रिश्ते के लिए उत्तर प्रदेश का साथ महत्वपूर्ण है। दशकों से नेपाल और यूपी के सीमावर्ती जिलों में रोटी-बेटी का रिश्ता चलता आ रहा है। गोरखपुर से लेकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नेपाली मूल के लोगों का रोजगार चल रहा है। नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों और बॉर्डर एरिया में यूपी सरकार ने काफी विकास किया है। इससे दोनों देशों को फायदा हो रहा है। पर्यटन भी बढ़ रहा है।

    शाह ने कहा कि नेपाल का काफी बड़ा बॉर्डर एरिया उत्तर प्रदेश के साथ जुड़ता है। योगी सरकार का रवैया नेपाल के लिए काफी सकारात्मक रहा है। उम्मीद है कि यह रिश्ता आगे भी मधुर रहेगा। यूपी व नेपाल, धार्मिक डोर से भी जुड़े हुए हैं। माता सीता का मायका जनकपुर (नेपाल) और ससुराल अयोध्या (यूपी) में है, जिसने हमें जोड़ रखा है।