Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ में हुआ 70वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मी सम्मानित

    Updated: Mon, 18 May 2026 10:26 PM (IST)

    पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ में 70वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान लखनऊ ...और पढ़ें

    उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मी सम्मानित।

    उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मी सम्मानित।

    HighLights

    1. 70वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ में आयोजित।

    2. उत्कृष्ट रेलकर्मियों को महाप्रबंधक और डीआरएम ने किया सम्मानित।

    3. लखनऊ मंडल को 16 अंतरमंडलीय कार्यकुशलता शील्ड मिलीं।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ के मंडलीय कार्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में सोमवार को 70वें रेल सेवा पुरस्कार-2025 समारोह का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक उदय बोरवणकर , डीआरएम गौरव अग्रवाल एवं पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता ने रेलकर्मियों को पुरस्कार प्रदान किया।

    डीआरएम ने कहा कि रेलवन ऐप के माध्यम से यात्रियों को विभिन्न डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। लखनऊ सिटी स्टेशन को 17 नवंबर 2025 से महिला प्रधान स्टेशन घोषित किया गया।

    शताब्दी वर्ष (1926-2026) के अवसर पर लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर आयोजित विशेष कार्यक्रमों में विभागीय प्रदर्शनी स्टाल, हेरिटेज फोटो गैलरी लगायी गई। मंडल में कुल यात्री यातायात 5.33 करोड़ दर्ज किया गया।

    वहीं माल यातायात में चार प्रतिशत वृद्धि हुई है। चालू वित्तीय वर्ष में यात्री यातायात से 1409.18 करोड़ रुपये एवं माल लदान से 245.53 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है। पार्सल आय के क्षेत्र में 17.72 करोड़ रुपये की रिकार्ड आय दर्ज की गई।

    लखनऊ मंडल को 16 अंतरमंडलीय कार्यकुशलता शील्ड प्रदान की गईं। लखनऊ मंडल को अंतरमंडलीय सर्वाेत्तम यांत्रिक सवारी एवं माल डिब्बा डिपो शील्ड, अंतरमंडलीय इंजीनियरिंग कार्यकुशलता शील्ड, अंतरमंडलीय वाणिज्य कार्यकुशलता शील्ड, अंतरमंडलीय राजभाषा कार्यकुशलता शील्ड, अंतरमंडलीय कर्षण ऊर्जा दक्षता शील्ड, अंतरमंडलीय भंडार कार्यकुशलता शील्ड, अंतरमंडलीय कार्मिक कार्यकुशलता शील्ड, अंतरमंडलीय सिग्नल कार्यकुशलता शील्ड प्राप्त हुई है।

    सर्वाेत्तम नवोन्मेषी मंडल शील्ड, सौर ऊर्जा उत्पादन शील्ड, सर्वाेत्तम लोको अनुरक्षण शील्ड (गोंडा), सर्वाेत्तम स्वच्छ स्टेशन ट्रॉफी (‘ए-1’ एवं ‘ए’ श्रेणी) गोरखपुर जंक्शन, सर्वाेत्तम यांत्रिक सवारी एवं माल डिब्बा डिपो शील्ड-समाडि डिपो/गोंडा, स्वच्छता वाणिज्य कार्यकुशलता शील्ड/लखनऊ मण्डल, सर्वाेत्तम व्यवस्थित स्टेशन (प्रथम)-सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन प्राप्त हुई है।

    खबरें और भी

    इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नीतू, एडीआरएम (इंफ्रा) भुवनेश सिंह, सीनियर डीसीएम आशुतोष गुप्ता सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।