विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP बीजेपी संगठन की नई लिस्ट: राजनाथ सिंह के बेटे नीरज और सपा की 'बागी' पूजा पाल बनीं उपाध्यक्ष, पूरी लिस्ट

Published: Thu, 25 Jun 2026 12:55 PM (IST)

उत्तर प्रदेश बीजेपी ने अपनी नई संगठनात्मक सूची जारी की है, जिसमें 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री नियुक्त किए गए हैं।

यूपी बीजेपी संगठन की नई टीम में पूजा पाल (बाएं) और नीरज सिंह (दाएं) को मिली जिम्मेदारी। फाइल फोटो

यूपी बीजेपी संगठन की नई टीम में पूजा पाल (बाएं) और नीरज सिंह (दाएं) को मिली जिम्मेदारी। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीजेपी संगठन की नई लिस्ट गुरुवार को जारी हो गई है। सूची में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्रियों के नाम शामिल हैं। चर्चित चेहरों की बात करें तो राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह, पूजा पाल, सुरेश राणा को बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा नीरज सिंह को यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

नए चेहरों को मिली जगह

लंबे समय से इंतजार की जा रही भाजपा प्रदेश संगठन की नई टीम में लखनऊ के कई चेहरों को जगह मिली है। उन चेहरों पर उदासी झलकी, जो टीम में शामिल होने के लिए परिक्रमा कर रहे थे। लखनऊ की राजनीति में सक्रिय और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे पुत्र नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। नीरज सिंह संगठन के अलावा सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहते हैं। महामंत्री बनाए गए अभिजात मिश्र भी भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े रहे हैं।

मूल रूप से लखनऊ के लालकुआं निवासी अभिजात ने संगठन में कई जिम्मेदारी निभाई थी। संगठन में युवा चेहरे में लखनऊ निवासी राहुल वाल्मीकि को भी जगह देते हुए प्रदेश मंत्री बनाया गया है। राहुल संगठन के कई पदों पर रहे हैं। वर्तमान समय में भाजपा अनुसूचित मोर्चा में प्रदेश मंत्री हैं। गोमतीनगर के खरगापुर निवासी रजनी पांडेय को भी प्रदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा की नई टीम को दी बधाई

इकाई के पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक और मंत्री सुरेश खन्ना ने शुभकामनाएं दी हैं। योगी ने कहा कि नई टीम पार्टी की नीतियों व अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। प्रत्येक कार्यकर्ता की निष्ठा, समर्पण व उसकी संगठनात्मक क्षमता पार्टी को नई शक्ति व दिशा देगी। वित्त व संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि नई टीम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संगठन को और शक्तिशाली व गतिशील बनाएगी। मौर्य ने कहा कि संगठन की शक्ति से पार्टी क्रमश: आगे बढ़ती रहती है। अनुभवी व ऊर्जावान चेहरों को जिम्मेदारी देने से पार्टी हर परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता दर्ज करेगी। पाठक ने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा, परिश्रम व तपस्या की शक्ति से पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयां छू रही है। प्रदेश इकाई, क्षेत्रीय अध्यक्षों व मोर्चा के अध्यक्षों को शुभकामनाएं।--

यहां पर देखें पूरी लिस्ट

क्रम संख्या नाम पद / क्षेत्र / मोर्चा
1 सुरेश राणा उपाध्यक्ष
2 सत्यपाल सैनी उपाध्यक्ष
3 ब्रज बहादुर उपाध्यक्ष
4 डॉ. धर्मेंद्र सिंह उपाध्यक्ष
5 मोहित बेनीवाल उपाध्यक्ष
6 देवेश कोरी उपाध्यक्ष
7 प्रियंका रावत उपाध्यक्ष
8 दुर्विजय शाक्य उपाध्यक्ष
9 रमेश सिंह उपाध्यक्ष
10 नीरज सिंह उपाध्यक्ष
11 अर्चना मिश्रा उपाध्यक्ष
12 पूजा पाल उपाध्यक्ष
13 शंकर गिरी उपाध्यक्ष
14 कामेश्वर सिंह उपाध्यक्ष
15 डॉ कृतिका अग्रवाल उपाध्यक्ष
16 सुरेश मौर्य उपाध्यक्ष
17 राजेश यादव उपाध्यक्ष
18 कृष्ण बिहारी राय उपाध्यक्ष
19 आलोक गुप्ता उपाध्यक्ष
20 रामप्रताप सिंह चौहान महामंत्री
21 गीता शाक्य महामंत्री
22 अभिजात मिश्रा महामंत्री
23 उपेंद्र रावत महामंत्री
24 संजय राय महामंत्री
25 शंकर लोधी महामंत्री
26 दिलीप पटेल महामंत्री
27 राजेश चौधरी महामंत्री
28 विजय शिवहरे मंत्री
29 बसंत त्यागी मंत्री
30 शिवभूषण सिंह मंत्री
31 सहजानंद राय मंत्री
32 अंकुर शर्मा मंत्री
33 अनिल यादव मंत्री
34 अवधेश श्रीवास्तव मंत्री
35 विजय राजभर मंत्री
36 प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा मंत्री
37 किरण लोधी निषाद मंत्री
38 राकेश बिंद मंत्री
39 संचिता सिंह चौहान (लुनिया) मंत्री
40 रजनी पांडेय मंत्री
41 राहुल वाल्मीकि मंत्री
42 महामेधा नागर मंत्री
43 दीपमाला संतोषी मंत्री
44 सुहासिनी जायसवाल मंत्री
45 यतेंद्र शर्मा मंत्री
46 आकांक्षा सोनकर मंत्री
47 नबाब सिंह नागर क्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिम)
48 पूरन लाल लोधी क्षेत्रीय अध्यक्ष (ब्रज)
49 राम किशोर साहू क्षेत्रीय अध्यक्ष (कानपुर)
50 अवधेश द्विवेदी क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध)
51 अशोक चौरसिया क्षेत्रीय अध्यक्ष (काशी)
52 विनोद राय क्षेत्रीय अध्यक्ष (गोरखपुर)
53 भारत दीक्षित कार्यालय मंत्री
54 अतुल अवस्थी कार्यालय सह-मंत्री
55 लक्ष्मण सिंह कार्यालय सह-मंत्री
56 दिनेश प्रताप सिंह मुख्य प्रवक्ता
57 मनीष दीक्षित प्रदेश मीडिया संयोजक
58 हिमांशु राज पंडित प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक
59 रोहित मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा)
60 प्रकाश पाल प्रदेश अध्यक्ष (पिछड़ा मोर्चा)
61 देवेन्द्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष (किसान मोर्चा)
62 अशोक रावत प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा)
63 सरोज कुशवाह प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा)
64 विद्याभूषण गोंड प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति मोर्चा)

यह भी पढ़ें- संविधान हत्या दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, अखिलेश यादव ने मुलायम के विरोधी से मिलाया हाथ